Friday, February 13

बिहार में रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: वंदे भारत-सप्तक्रांति सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, कई ट्रेनें रद्द

पटना। बिहार से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे द्वारा बेतिया-कुमारबाग रेलखंड पर दोहरीकरण (डबल लाइन) और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है। वहीं, कई लोकल मेमू-डेमू और कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द भी कर दिया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्य 18 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा। वहीं, 17 फरवरी को CRS (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) निरीक्षण प्रस्तावित है, जिसको लेकर रेलवे ने विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस दौरान बेतिया और कुमारबाग स्टेशन अस्थायी रूप से नॉन-क्रॉसिंग स्टेशन बने रहेंगे, जिससे परिचालन व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

इन प्रमुख ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव

रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों के रूट/समय में परिवर्तन किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  1. गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

  2. आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस

  3. रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस

  4. बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस

  5. मुजफ्फरपुर-पोरबंदर पोरबंदर एक्सप्रेस

  6. मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस

  7. नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दानापुर मेमू ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

17 फरवरी तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेल लाइन दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 17 फरवरी तक कई मेमू-डेमू एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें शामिल हैं—

  • 63342/63338 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर

  • 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज

  • 75235/75236 रक्सौल-बेतिया-नरकटियागंज

  • 63311 मुजफ्फरपुर-रक्सौल

  • नरकटियागंज-सिकटा-सुगौली रूट की ट्रेनें

  • 26502 वंदे भारत एक्सप्रेस (गोरखपुर-पटना)

  • 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर-आनंद विहार)

  • 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस (रक्सौल-आनंद विहार)

  • 19038 अवध एक्सप्रेस (बरौनी-बांद्रा)

  • 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर-पोरबंदर)

  • 14011/14012 बापूधाम एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर-प्रयागराज)

  • 15516/15515 नरकटियागंज-दानापुर मेमू

रेलवे की अपील: यात्रा से पहले जानकारी जरूर लें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे हेल्पलाइन, NTES ऐप या स्टेशन पूछताछ केंद्र से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply