Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

पटना में छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, अंतिम संस्कार से पहले खुला राज

पटना: बिहार की राजधानी पटना में फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र स्थित सुमित्रा हाइट अपार्टमेंट में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। 16 वर्षीय छात्रा, जो अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने आई थी, चौथी मंजिल की बालकनी से गिर गई।

This slideshow requires JavaScript.

शुरुआत में इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने छात्रा के पीठ, कमर और सिर पर गंभीर चोट के निशान देखे, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ गलत हरकत की कोशिश की गई और बचने के प्रयास में वह ऊपर से गिर गई या धकेल दी गई।

अंतिम संस्कार से पहले खुला राज

छात्रा के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने पर परिवार ने यह अनहोनी देखी और तुरंत अपार्टमेंट पहुंचे। अपार्टमेंट प्रबंधन ने घंटों तक सीसीटीवी फुटेज दिखाने से इनकार किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फुटेज देखा गया, जिसमें दो युवक छात्रा का पीछा करते नजर आए।

घटनास्थल और पुलिस कार्रवाई

कोचिंग संचालक रुपेश कुमार ने बताया कि छात्रों ने नीचे किसी के बेहोश होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे गार्ड ने छात्रा के मुंह और नाक दबाकर उसे होश में लाने की कोशिश की। इसके बाद छात्रा को एम्स ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।

सीसीटीवी और मुआनें के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसमें पीछा करने वाला युवक और अपार्टमेंट में बढ़ई का काम करने वाला युवक शामिल हैं। घटनास्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था और जिस बालकनी से छात्रा गिरी, वह फ्लैट खाली था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या, दुर्घटना या सोची-समझी हत्या है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआनना किया और पास से छात्रा की चप्पल बरामद की।

पटना पुलिस ने कहा है कि जांच में सभी पहलुओं को खंगाला जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply