Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत: पुलिस के लिए नई चुनौती, ये 10 सवाल गुत्थी सुलझाएंगे

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक और छात्रा की मौत ने पुलिस और परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। फुलवारी शरीफ में एक निजी कोचिंग संस्थान की छत से गिरकर छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन घटना में साजिश की आशंका जता रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि छात्रा की मौत से जुड़े कई अनसुलझे सवाल हैं। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद केस का खुलासा आसान नहीं है।

कोचिंग सेंटर में क्या हुआ?

फुलवारी शरीफ के हरिनगर कॉलोनी में संचालित निजी कोचिंग सेंटर की चौथी मंजिल से छात्रा गिर गई। मृतका 12वीं की छात्रा थी और फंडामेंटल कोचिंग सेंटर में लंबे समय से पढ़ाई कर रही थी। घटना के समय उसके दो चप्पलें कोचिंग सेंटर के नीचे मिलीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार परिसर में पुलिस की कड़ी नाकेबंदी है, और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों का कहना है कि छात्रा के साथ गलत हरकत की गई और उसकी मौत साजिश के तहत हुई।

छात्रा मौत मामले से जुड़े 10 अहम सवाल

  1. छात्रा की मौत की मिस्ट्री से पर्दा कब उठेगा?

  2. पहली मंजिल पर कोचिंग करते हुए वह चौथी मंजिल पर क्यों गई?

  3. छात्रा के पीछे तेज कदमों से कौन और क्यों था?

  4. कोचिंग संचालक ने ‘चक्कर’ वाली थ्योरी क्यों गढ़ी?

  5. हादसे के बाद समय पर पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई?

  6. शुरू में अपार्टमेंट के सीसीटीवी को क्यों नहीं खंगाला गया?

  7. CCTV दिखाने के लिए दो घंटे तक हंगामा क्यों करना पड़ा?

  8. लड़की के शरीर पर चोट के निशान कहां से आए?

  9. शुरू से ही हादसा मानकर क्यों चल रही थी पुलिस?

  10. आखिर आनन-फानन में सबकुछ क्यों किया जा रहा था?

पटना में लगातार हो रही छात्राओं की मौत

इससे पहले शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत का मामला अभी तक थमा नहीं था, और अब दूसरी छात्रा की संदिग्ध मौत ने सवालों को और बढ़ा दिया है।

पुलिस ने चार लोगों को डिटेन किया है, लेकिन परिजन अभी भी आशंका जताते हैं कि छात्रा के साथ गलत हरकत हुई और उसकी जान लेने की साजिश रची गई।

पटना पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने और सवालों के जवाब खोजने में जुटी हुई है।

Leave a Reply