टी20 में साउथ अफ्रीका की 5 सबसे शर्मनाक पारियां: कटक की ‘बेइज्जती’ ने बनाया नया कीर्तिमान
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में इतिहास बन गया। टीम इंडिया ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 101 रन से करारी मात दी और मेहमान टीम को 100 के स्कोर तक भी नहीं पहुंचने दिया। एडन मार्करम की टीम पूरी तरह बिखर चुकी थी और 74 रन पर सिमट गई। यह स्कोर दक्षिण अफ्रीका के टी20 इतिहास का अब तक का सबसे छोटा टोटल है।
टॉस जीता, निर्णय गलत साबित हुआ
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में साउथ अफ्रीकी पारी भारतीय गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम सिर्फ 74 रन पर ढेर हो गई।
कटक की यह हार दक्षिण अफ्रीका के टी20 इतिहास में सबसे शर्मनाक रही।
साउथ अफ्रीका...










