
नई दिल्ली। भारत की प्रतिष्ठित टी-20 घरेलू प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले संपन्न हो चुके हैं। इस बार बीसीसीआई ने नॉकआउट प्रारूप में बदलाव करते हुए क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल को हटाकर सुपर लीग स्टेज जोड़ा है। ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मुंबई, हैदराबाद, आंध्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और झारखंड की टीमें सुपर लीग में जगह बनाने में सफल रहीं।
दो ग्रुप, चार-चार टीमें
सुपर लीग में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। दोनों ग्रुप के शीर्ष पर रहने वाली टीमें 18 दिसंबर को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में फाइनल में भिड़ेंगी।
सुपर लीग ग्रुपिंग (2025-26)
ग्रुप ए: मुंबई, हैदराबाद, हरियाणा, राजस्थान
ग्रुप बी: आंध्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, झारखंड
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 – सुपर लीग शेड्यूल
12 दिसंबर 2025
- आंध्र vs मध्य प्रदेश — डी वाई पाटिल अकादमी, पुणे — सुबह 9:00 बजे
- हरियाणा vs राजस्थान — एमसीए स्टेडियम, पुणे — सुबह 11:00 बजे
- पंजाब vs झारखंड — डी वाई पाटिल अकादमी, पुणे — दोपहर 1:30 बजे
- मुंबई vs हैदराबाद — एमसीए स्टेडियम, पुणे — शाम 4:30 बजे
14 दिसंबर 2025
- मुंबई vs हरियाणा — डी वाई पाटिल अकादमी, पुणे — सुबह 9:00 बजे
- आंध्र vs पंजाब — एमसीए स्टेडियम, पुणे — सुबह 11:00 बजे
- हैदराबाद vs राजस्थान — डी वाई पाटिल अकादमी, पुणे — दोपहर 1:30 बजे
- मध्य प्रदेश vs झारखंड — एमसीए स्टेडियम, पुणे — शाम 4:30 बजे
16 दिसंबर 2025
- मध्य प्रदेश vs पंजाब — डी वाई पाटिल अकादमी, पुणे — सुबह 9:00 बजे
- मुंबई vs राजस्थान — एमसीए स्टेडियम, पुणे — सुबह 11:00 बजे
- आंध्र vs झारखंड — डी वाई पाटिल अकादमी, पुणे — दोपहर 1:30 बजे
- हैदराबाद vs हरियाणा — एमसीए स्टेडियम, पुणे — शाम 4:30 बजे
18 दिसंबर 2025
- फाइनल: ग्रुप ए का विजेता vs ग्रुप बी का विजेता — पुणे
