ISPL सीजन 3 के प्लेयर ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये का धमाका, विजय पावले बने सबसे महंगे खिलाड़ी
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के सीजन 3 का प्लेयर ऑक्शन मंगलवार को मुंबई में संपन्न हुआ, जिसमें आठ फ्रेंचाइजी ने 144 खिलाड़ियों पर लगभग ₹10 करोड़ खर्च किए। इस दौरान विजय पावले सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे, जिन्हें गत चैंपियन माझी मुंबई ने ₹32.50 लाख में खरीदा। यह लीग के इतिहास में किसी खिलाड़ी के लिए अब तक का सबसे बड़ा मूल्य है।
ऑक्शन की बड़ी खबरें
वेस्ट जोन के केतन म्हात्रे को चेन्नई सिंगम्स ने ₹26.40 लाख में राईट टू मैच कार्ड का उपयोग कर रिटेन किया।
यू-19 श्रेणी में अंकित यादव को टाइगर्स ऑफ कोलकाता ने ₹6.50 लाख में खरीदा।
16 साल के रुद्र पाटिल को श्रीनगर के वीर ने बेस प्राइस ₹3 लाख में खरीदकर सीजन 3 का सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनाया।
दो नई टीमों के साथ सीजन 3 और भी प्रतिस्पर्धी
सीजन 3 में अहमदाबाद लायंस और दिल्ली सुपरहीरोज शामिल होने के बाद लीग का रोमांच और बढ़ गय...










