Saturday, May 2

Sports

सुपर-8 की राह मुश्किल, लेकिन शदाब खान के सपने बड़े! फाइनल की बात पर बोले- ‘इंशाल्लाह’
Sports

सुपर-8 की राह मुश्किल, लेकिन शदाब खान के सपने बड़े! फाइनल की बात पर बोले- ‘इंशाल्लाह’

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम की स्थिति इस वक्त बेहद नाजुक हो चुकी है। जहां एक ओर टीम को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अब नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी जरूरी हो गई है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शदाब खान अभी से फाइनल खेलने का सपना देख रहे हैं। भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर न सिर्फ मुकाबला जीता, बल्कि पाकिस्तान के अभियान को भी संकट में डाल दिया। शानदार शुरुआत के बाद भारत ने बिगाड़ा खेल सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत की थी। पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराया और इसके बाद अमेरिका पर भी जीत दर्ज कर अंक तालिका में मजबूत स्थिति बना ली थी। लेकिन भारत के खिलाफ मिली हार ने पूरी तस्वीर बदल दी। ...
भारत में होगी बिग बैश लीग की एंट्री! चेन्नई में हो सकता है पहला मुकाबला, IPL की तरह बड़ा धमाका करने की तैयारी
Sports

भारत में होगी बिग बैश लीग की एंट्री! चेन्नई में हो सकता है पहला मुकाबला, IPL की तरह बड़ा धमाका करने की तैयारी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित और लोकप्रिय टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) अब भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले सीजन की शुरुआत भारत से करने की योजना पर काम कर रहा है और बीबीएल का ओपनिंग मुकाबला चेन्नई में आयोजित किया जा सकता है। अगर यह योजना सफल होती है, तो यह पहली बार होगा जब बिग बैश लीग का कोई आधिकारिक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से बाहर, भारत में खेला जाएगा। यह कदम टी20 क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है और इसे वैश्विक स्तर पर लीग के विस्तार की दिशा में बड़ा मास्टरप्लान बताया जा रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा मास्टरप्लान सूत्रों के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो वरिष्ठ अधिकारी फिल रिग्बी (बिजनेस ऑपरेशंस हेड) और मार्गोट हार्ले (कंपटीशन डेवलपमेंट हेड) हाल ही में भारत दौरे पर आए थे...
नामीबिया से पहले पाकिस्तान में हड़कंप, प्लेइंग XI से बाहर हो सकते हैं कई ‘सूरमा’, बाबर आजम करेंगे ओपनिंग!
Sports

नामीबिया से पहले पाकिस्तान में हड़कंप, प्लेइंग XI से बाहर हो सकते हैं कई ‘सूरमा’, बाबर आजम करेंगे ओपनिंग!

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में राह बेहद मुश्किल हो गई है। अब पाकिस्तान के सामने टूर्नामेंट में बने रहने के लिए 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति में पहुंच चुका है। अगर इस मैच में पाकिस्तान जीत दर्ज करने में नाकाम रहा तो उसका वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। कोलंबो के एसएससी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम का माहौल पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलावों की तैयारी कर ली है। साहिबजादा, अबरार और फहीम पर गिर सकती है गाज सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी क्रिकेट शो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक एक पाकिस्तानी पत्रकार से टीम कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा क...
अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, अभिषेक शर्मा की लय पर टिकी नजरें
Sports

अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, अभिषेक शर्मा की लय पर टिकी नजरें

एजेंसियां, अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम बुधवार को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभियान को और मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में जहां टीम इंडिया की नजर एक और बड़ी जीत दर्ज करने पर होगी, वहीं सबसे ज्यादा चर्चा स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर है, जिनका बल्ला अब तक इस टूर्नामेंट में पूरी तरह शांत रहा है। अभिषेक शर्मा पिछली दो पारियों में खाता तक नहीं खोल सके हैं और नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले इस मैच में वह खुद को साबित करने के लिए बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगे। पिछले 18 महीनों में अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में खुद को एक बेहद खतरनाक बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है, लेकिन घरेलू मैदान पर खेले जा रहे इस आईसीसी टूर्नामेंट में वह अभी तक अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं। लगातार दो बार खाता नहीं खोल पाए अभिषेक भारत के पहले ...
भारत ने अमेरिकी प्रतिबंध वाले 3 ईरानी तेल जहाज किए जब्त, ईरान ने किया खारिज
Sports

भारत ने अमेरिकी प्रतिबंध वाले 3 ईरानी तेल जहाज किए जब्त, ईरान ने किया खारिज

नई दिल्ली/मुंबई: वैश्विक राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारत ने ईरान के तीन ऑयल शिप्स – स्टेलर रूबी, एस्फाल्ट स्टार और अल जफजिया – को अपने समुद्री क्षेत्र में जब्त कर लिया है। इन जहाजों पर पहले ही अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा था। सूत्रों के अनुसार, तीनों जहाज तटीय पुलिस की निगरानी से बचने के लिए अक्सर अपनी पहचान बदलते थे। इनके मालिक विदेश में रहते हैं। इस मामले को लेकर भारतीय अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर 6 फरवरी को पोस्ट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। समुद्री सीमा की सुरक्षाभारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके समुद्री क्षेत्र का उपयोग शिप-टू-शिप ट्रांसफर के लिए न किया जाए। अक्सर इस तरह के ट्रांसफर का इस्तेमाल तेल कार्गो की असल पहचान छिपाने और पाबंदियों को बायपास करने के लिए किया जाता है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, तीनों जहाज मुंबई से लगभग 100 नॉटिकल मील पश्चिम ...
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: साइबर ठग कैसे करते हैं काम, जनता को बताएं सरकार
Sports

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: साइबर ठग कैसे करते हैं काम, जनता को बताएं सरकार

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले में सरकार को चेतावनी दी है कि आम लोगों, खासकर बुजुर्गों को, ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाए और उन्हें सुरक्षित रखा जाए। सोमवार को जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने परमजीत खरब नाम के आरोपी को जमानत देते हुए यह टिप्पणी की। आरोप था कि खरब ने ऑनलाइन फ्रॉड पीड़ितों से वसूले गए पैसे जमा करने के लिए बैंक अकाउंट बनाए और उन्हें कथित साइबर क्रिमिनल्स को बेच दिया। बेंच ने कहा कि सरकार को उन कमजोर लोगों को जागरूक करना चाहिए, जिन्होंने साइबर फ्रॉड में अपनी मेहनत की कमाई गंवाई। विशेषकर बुजुर्ग पीड़ितों की सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। जस्टिस नागरत्ना ने अडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एस. डी. संजय से कहा, “लोगों को टीवी और रेडियो पर दिखाएँ कि ये साइबर क्रिमिनल कैसे काम करते हैं। वे अधिकतर बुजुर्गों को टारग...
17 फरवरी 2026 की प्रमुख खबरें
Sports

17 फरवरी 2026 की प्रमुख खबरें

नई दिल्ली: आज हम आपके सामने पेश कर रहे हैं 5 बड़ी खबरें, जो वैश्विक राजनीति, राज्य स्तर की राजनीति और मौसम तक की अहम जानकारी देती हैं। 1. तारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथबांग्लादेश: नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। बीएनपी ने पिछले सप्ताह हुए चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी। शपथ ग्रहण समारोह में भारत से स्पीकर ओम बिड़ला शामिल होंगे। यह शपथ ग्रहण दिल्ली-ढाका संबंधों में नई दिशा देने की उम्मीद है। 2. टीपू सुल्तान विवाद में BJP ने उद्धव ठाकरे को घसीटामहाराष्ट्र: कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के टीपू सुल्तान पर दिए गए बयान पर राजनीतिक घमासान जारी है। अब भाजपा ने इस मुद्दे पर उद्धव ठाकरे को घसीटते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान कर रही है। सपकाल ने भाजपा क...
सलमान अली आगा पाकिस्तानी टीम के लिए बने सवाल, राशिद लतीफ ने की कड़ी आलोचना
Sports

सलमान अली आगा पाकिस्तानी टीम के लिए बने सवाल, राशिद लतीफ ने की कड़ी आलोचना

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला भारत के 61 रन से जीत के साथ समाप्त हुआ। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पाकिस्तान को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया। इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी टीम और कप्तान सलमान अली आगा की जमकर आलोचना हो रही है। राशिद लतीफ का बड़ा बयान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कप्तान सलमान अली आगा पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर इन्हें शेन वॉर्न, मुरलीधरन, अब्दुल कादिर, सकलैन मुश्ताक जैसे दिग्गज गेंदबाज मिल जाएं तो भी ये हार जाएंगे। लतीफ ने आगे कहा कि ऐसी जगह बॉलिंग करवाने पर वसीम अकरम, वकार यूनुस, शोएब अख्तर भी इन्हें नहीं बचा पाएंगे। सलमान आगा की निराशाजनक परफॉर्मेंस पाकिस्तान ने भारत को 2022 एशिया कप में आखिरी बार हराया था। उसके बाद से भारत ने पाकिस्तान को किसी भी फॉर्मेट में एक भी...
आदत से मजबूर हैं शोएब मलिक, लाइव शो पर फ्लर्ट करने पर लड़की ने दिया करारा जवाब
Sports

आदत से मजबूर हैं शोएब मलिक, लाइव शो पर फ्लर्ट करने पर लड़की ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी निजी जिंदगी और लाइमलाइट के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। तीन बार शादी कर चुके शोएब इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जब उनका एक लाइव शो का वीडियो सामने आया। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि शोएब मलिक शो में आई लड़की से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लड़की ने उन्हें करारा जवाब दिया। लाइव शो का मजेदार पल वीडियो में शोएब मलिक लड़की से कहते हैं, “नहीं नहीं, ऐसा नहीं होगा, अच्छा-अच्छा बोलें आप।” लड़की ने जवाब दिया, “सीरियस क्यों हो रहे हैं आप, यह मजाक है।” इसके बाद शोएब ने कहा, “आप मुझे पहली बार मिली हैं। आपको नहीं पता चलेगा कि मैं कब सीरियस हूं और कब नाराज हूं।” इस पर लड़की ने तुरंत करारा जवाब दिया, “पता करकर करना भी क्या है। आप भी मैरिड, हम भी मैरिड। पॉइंट क्या है इसका।” यह सुनकर शोएब मलिक खुद हंसने लगे और माहौल हल्का हो गया। शोए...
सूर्यकुमार यादव की शानदार चाल ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, दिग्गज भी हो गए हैरान
Sports

सूर्यकुमार यादव की शानदार चाल ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, दिग्गज भी हो गए हैरान

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी हार दी। यह जीत भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत है। मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। मैच से पहले माहौल काफी तनावपूर्ण था। पाकिस्तान ने पहले मैच खेलने से मना किया था और उनके स्पिनर उस्मान तारिक पर काफी हाइप थी। लेकिन भारत ने अपनी ताकत दिखाई और पाकिस्तान की सारी अकड़ तोड़ दी। अब पाकिस्तान के लिए विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। सूर्यकुमार यादव की रणनीति ने बदली खेल की दिशा पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका तब दिया, जब उन्होंने तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को गेंदबाजी करवाई। बासित ने कहा, “आज पाकिस्तान क्रिकेट की यह वेल्यू है।” तिलक वर्मा और रिंकू ...