तलाक के दर्द में पैनिक अटैक से जूझीं सानिया मिर्जा, फराह खान ने थामा हाथ
“अगर आप वहां नहीं आतीं तो मैं वह शो नहीं कर पाती” – सानिया का खुलासा
मुंबई: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने जीवन के एक बेहद भावुक पल का खुलासा किया है। पिछले साल पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के समय सानिया मानसिक रूप से बहुत कमजोर हो गई थीं। उन्हें पैनिक अटैक आए और वह कांप रही थीं। इस मुश्किल वक्त में उनकी दोस्त और बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान उनके साथ खड़ी रहीं और उन्हें हौसला दिया।
सानिया ने यह खुलासा अपने नए यूट्यूब टॉक शो ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ के पहले एपिसोड में किया, जिसमें फराह खान विशेष मेहमान थीं। उन्होंने बताया, “यह मेरे जीवन के सबसे निचले पलों में से एक था। जब फराह जी मेरे सेट पर आईं, मुझे लाइव शो के लिए तैयार होने में मदद की। अगर आप वहां नहीं आतीं तो मैं कांप रही थी और वह शो नहीं कर पाती।”
फराह खान ने भी जताई चिंता:फराह खान ने कहा कि उन्होंने उस दिन ...










