Saturday, June 13

This slideshow requires JavaScript.

दीपक पाठक को विश्व ब्राह्मण समाज संघ मध्यप्रदेश का प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया

इंदौर। ब्राह्मण समाज के संगठन, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक एकता के लिए कार्यरत प्रतिष्ठित संगठन विश्व ब्राह्मण समाज संघ ने मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए इंदौर निवासी पंडित दीपक पाठक को मध्यप्रदेश प्रदेश समन्वयक पद पर नियुक्त किया है।

This slideshow requires JavaScript.

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री पंडित योगेंद्र जी महंत द्वारा की गई। नियुक्ति के साथ ही पंडित दीपक पाठक को प्रदेशभर में संगठन की गतिविधियों का समन्वय, ब्राह्मण समाज को एकजुट करने, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने तथा संगठन के विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विश्व ब्राह्मण समाज संघ देश एवं विदेश में ब्राह्मण समाज के उत्थान, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। संगठन द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है।

नियुक्ति के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र जी महंत ने विश्वास व्यक्त किया कि पंडित दीपक पाठक अपने अनुभव, सामाजिक सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को मध्यप्रदेश में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश समन्वयक नियुक्त होने पर पंडित दीपक पाठक ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ब्राह्मण समाज के हितों, संगठन की मजबूती तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेशभर के समाजजनों को संगठन से जोड़ने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों एवं गणमान्यजनों ने पंडित दीपक पाठक को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply