IND vs SA 1st Test: कोलकाता की पिच और मौसम की पूरी जानकारी, जानें लाइव मैच कहां देखें
कोलकाता। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 14 नवंबर को कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह मैच भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है। पिच और मौसम को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में पहले ही चर्चा तेज हो गई है।
मौसम रहेगा क्रिकेट के लिए अनुकूल
कोलकाता में गुरुवार को धूप खिली रही और आसमान साफ था। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 नवंबर तक बारिश होने के कोई संकेत नहीं हैं। तापमान सुबह लगभग 18°C और दोपहर में 30°C तक रहेगा। आर्द्रता का स्तर 60-70% के करीब रहेगा, जो खेल के लिए अनुकूल है। हल्की हवा चलने की संभावना है, जिससे गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिल सकता है। कुल मिलाकर मैच के पांच दिन खेल के लिहाज से बढ़िया रहेंगे।
पिच का अंदाज: बैलेंस्ड लेकिन स्पिन का असर तीसरे दिन
इडेन गार्डंस की प...










