Saturday, June 13

This slideshow requires JavaScript.

अंतरराष्ट्रीय “जज़्बात-ए-कलम अवॉर्ड 2026” के लिए अंतिम अवसर, 15 जून तक निःशुल्क नामांकन आमंत्रित

इंदौर। देश-विदेश के पत्रकारों, लेखकों, कवियों, साहित्यकारों एवं अन्य रचनात्मक कलमकारों के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान “जज़्बात-ए-कलम अवॉर्ड 2026” हेतु नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इच्छुक प्रतिभागी 15 जून 2026 तक पूर्णतः निःशुल्क अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

यह सम्मान समारोह लूनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ (LVGC) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज को शब्दों, विचारों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से नई दिशा देने वाले प्रतिभाशाली कलमकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना है।

एलवीजीसी के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. विनायक अशोक लूनिया ने बताया कि “जज़्बात-ए-कलम अवॉर्ड” केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उन व्यक्तित्वों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश पहुंचाया है। इस वर्ष इस सम्मान को पूर्ण अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे विभिन्न देशों के रचनाकार भी इसमें सहभागिता कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं अवॉर्ड समिति के अध्यक्ष पंडित आदित्य नारायण बनर्जी के करकमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन 26 जून 2026 को इंदौर, 29 जून 2026 को कोलकाता तथा अमेरिका प्रवास के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, पत्रकारिता, साहित्य, कविता, कहानी, लेखन, संपादन, सामाजिक लेखन, ब्लॉगिंग एवं अन्य रचनात्मक विधाओं से जुड़े प्रतिभागी इस सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

नामांकन अवधि : 1 जून से 15 जून 2026

नामांकन शुल्क : पूर्णतः निःशुल्क

आज 15 जून नामांकन की अंतिम तिथि है।

इच्छुक प्रतिभागियों से आग्रह किया गया है कि वे अंतिम समय की प्रतीक्षा न करते हुए तत्काल अपना ऑनलाइन नामांकन पूर्ण करें।

स्लोगन :

“जो समाज की आवाज़ को शब्द देते हैं, जज़्बात-ए-कलम उन्हें सम्मान देता है।”

ऑनलाइन नामांकन लिंक :
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdqfiGMXMpk91dRHUoEraT_sGJxv056qg52-_WkZ9uO4BFn2g/viewform

Leave a Reply