Monday, June 15

This slideshow requires JavaScript.

एशेज 2025-26: पहले ही ओवर में इंग्लैंड का विकेट गिरा, मिचेल स्टार्क ने क्राउली को पवेलियन भेजा

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड को झटका दिया। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।

This slideshow requires JavaScript.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन टीम की शुरुआत पूरी तरह से खराब रही। स्टार्क ने लगातार ऑफ स्टंप पर अटैक किया और 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर क्राउली के बल्ले का बाहरी किनारा लग गया। गेंद को पहली स्लिप में मौजूद उस्मान ख्वाजा ने आसान कैच पकड़ लिया।

यह इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया में पिछले 5 दौरे में तीसरी बार हुआ है कि पहला विकेट जीरो पर गिरा। पिछली बार 2017/18 के दौरे में एलिस्टर कुक और स्टोनमैन की जोड़ी केवल 2 रनों की साझेदारी बना पाई थी।

मिचेल स्टार्क के लिए यह कोई नया कारनामा नहीं है। उन्होंने 2021/22 एशेज सीरीज की पहली गेंद पर भी विकेट लिया था। 2023 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेली गई एशेज सीरीज में क्राउली ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपने आक्रामक अंदाज का परिचय दिया था।

Leave a Reply