पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बाबर आज़म ने जड़ा अर्धशतक, विराट कोहली के मेगा रिकॉर्ड की बराबरी
रावलपिंडी | स्पोर्ट्स डेस्कपाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज़ में शानदार वापसी का संकेत देते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। बाबर ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 52 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेलकर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस उपलब्धि के साथ वे भारतीय दिग्गज विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
किताब बराबर, लेकिन सफर अलग
31 वर्षीय बाबर ने टी20 इंटरनेशनल करियर में 38वीं फिफ्टी लगाई। विराट कोहली के नाम पर भी इतने ही अर्धशतक दर्ज हैं।हालांकि तुलना के आंकड़े बताते हैं कि बाबर इस उपलब्धि तक पहुंचने में कोहली से पीछे रहे—
बाबर: 134 मैचों की 127वीं पारी में 38 फिफ्टी
विराट: 125 मैचों की 117वीं पारी में 38 फिफ्टी
50+ स्कोर के मामले में बाबर को बढ़त हासिल है। वे अब त...










