Monday, July 13

This slideshow requires JavaScript.

पद्मश्री सुशील दोषी का स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मान

इंदौर। जैन साध्वी अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चंद्रिका महासती डॉ. कुमुद लता जी म.सा. के पावन सानिध्य में भारत के सुप्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर एवं पद्मश्री सम्मानित सुशील दोषी को स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉर्ड अचीवमेंट “Certificate of Record Achievement” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

This slideshow requires JavaScript.

यह सम्मान उन्हें भारत के प्रथम हिंदी क्रिकेट कमेंटेटरों में से एक होने तथा कई दशकों तक विश्व कप, टेस्ट मैच, एकदिवसीय एवं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं की प्रभावशाली हिंदी कमेंट्री के माध्यम से हिंदी भाषा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, अचल चौधरी, रमेश भंडारी, डेविश जैन एवं डिपिन जैन,वीरेन्द्रकुमार जैन, प्रकाश भटेवरा, जिनेश्वर जैन,हेमंत बोहरा, विवेक जैन ने पद्मश्री सुशील दोषी को सम्मान-पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर साध्वी डॉ कुमुद लता जी महाराज ने कहा कि सुशील दोषी ने अपनी विशिष्ट वाणी, सहज शैली और उत्कृष्ट प्रस्तुति से हिंदी क्रिकेट कमेंट्री को नई पहचान दिलाई तथा करोड़ों खेल प्रेमियों को हिंदी में क्रिकेट का रोमांच अनुभव कराया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संस्थापक वीरेन्द्रकुमार जैन ने बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण एवं ऐतिहासिक उपलब्धियाँ स्थापित कर समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। पद्मश्री सुशील दोषी का योगदान भारतीय खेल पत्रकारिता एवं हिंदी कमेंट्री के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

Leave a Reply