अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिद्दीकी को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिद्दीकी पर गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियाँ सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
यूनिवर्सिटी पहले भी कई केंद्रीय एजेंसियों की जांच के घेरे में रही है। आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक मामले में विश्वविद्यालय के कुछ मेडिकल स्टाफ की भूमिका उजागर हुई थी। इस मामले में एनआईए और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विश्वविद्यालय से जुड़े दो डॉक्टरों मुजम्मिल अहमद गनई और शाहीन सईद को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, लाल किले विस्फोट मामले में दोषी ठहराए गए डॉ. उमर का नाम भी इसी संस्थान से जुड़ा बताया...










