Wednesday, June 3

This slideshow requires JavaScript.

पंजाब बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: हथियार, गोला-बारूद और 2 किग्रा हेरोइन जब्त, तस्करी की कोशिश नाकाम

चंडीगढ़/फाजिल्का।
पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर फाजिल्का जिले में सीमा पार से हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद हुए। बीएसएफ के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी तस्करों पर गोलियां भी चलाईं।

This slideshow requires JavaScript.

डीजीपी ने दी जानकारी:
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि फरीदकोट पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस इकाई ने बीएसएफ के सहयोग से फाजिल्का के तेजा राहेला गांव के पास यह तस्करी नाकाम की। इस दौरान गफ्फार पिस्तौल, 20 अन्य पिस्तौल, 39 मैगजीन, 310 गोलियां, दो बैग और 2.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि ‘जीरो लाइन’ के पास सक्रिय पाकिस्तानी तस्करों ने घने कोहरे और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश की।

बीएसएफ जवान हाई अलर्ट पर:
बीएसएफ के जवान हाई अलर्ट पर थे और उन्होंने घुसपैठ रोकने के लिए कई राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद एक संयुक्त तलाशी अभियान के तहत हथियारों और मादक पदार्थों की बरामदगी की गई।

पुलिस का कहना है कि यह संयुक्त कार्रवाई सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और राष्ट्र विरोधी तत्वों पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave a Reply