वीर सावरकर को भारत रत्न? मुंबई इवेंट में RSS चीफ मोहन भागवत से सीधा सवाल, उठी फिर से चर्चा
मुंबई: वीर सावरकर को भारत रत्न देने को लेकर राजनीतिक हलकों में एक बार फिर चर्चा छिड़ गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई के नेहरू सेंटर में आयोजित संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में इस सवाल पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।
भागवत ने कहा कि वह भारत रत्न देने वाली कमेटी के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यदि यह सम्मान वीर सावरकर को दिया जाता है, तो भारत रत्न की प्रतिष्ठा और बढ़ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बड़े सम्मान के बिना भी सावरकर की विरासत भारत और विदेशों में मजबूत बनी हुई है। मोहन भागवत के इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों से समर्थन जताया।
सियासी हलकों में फिर शुरू हुई बहसमोहन भागवत के बयान के बाद चर्चा शुरू हो गई कि क्या जल्द ही वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जा सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे मोदी सरकार के लिए स...










