Saturday, April 18

Politics

लोकसभा में गतिरोध तेज, बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
Natioanal, Politics

लोकसभा में गतिरोध तेज, बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में अब विपक्षी महिला सांसदों के बाद बीजेपी की महिला सांसदों ने भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर विपक्षी सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी की महिला सांसदों ने अपने पत्र में 4 फरवरी 2026 को लोकसभा के भीतर हुई घटनाओं का हवाला देते हुए विपक्ष के व्यवहार को “घिनौना” बताते हुए इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने वाला कदम करार दिया है। पत्र में क्या लिखा बीजेपी की महिला सांसदों ने? बीजेपी महिला सांसदों ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि लोकसभा चैंबर के अंदर उन्होंने एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अफसोसनाक घटना देखी। पत्र के अनुसार, विपक्षी सांसद न केवल सदन के वेल में पहुंचे, बल्कि उन्होंने टेबल पर चढ़कर हंगामा किया, कागज फाड़े और उन्हें चेयर की ओर फेंका। महिला सांसदों ने यह भी ...
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में आज सड़क पर संग्राम, गांधी मैदान से विधानसभा तक निकलेगा ‘न्याय मार्च’
Bihar, Politics, State

पटना: NEET छात्रा मौत मामले में आज सड़क पर संग्राम, गांधी मैदान से विधानसभा तक निकलेगा ‘न्याय मार्च’

पटना। बिहार में महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर राजनीति के केंद्र में आ गया है। पटना में NEET की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और राज्य में बढ़ती महिला हिंसा के खिलाफ आज राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। बजट सत्र के बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और ऑल प्रोग्रेसिव वूमेन एसोसिएशन (AIPWA) ने बिहार विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। प्रदर्शन के तहत मंगलवार को गांधी मैदान से विधानसभा तक ‘न्याय मार्च’ निकाला जाएगा, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है। ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ का पटना में समापन जानकारी के अनुसार जहानाबाद से 4 फरवरी को शुरू हुई ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ का समापन सोमवार को पटना में हुआ। इसी क्रम में आज संगठन गांधी मैदान में जुटकर विधानसभा की ओर कूच करेंगे। संगठनों का कहना है कि राज...
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज शामिल होंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
Bihar, Politics, State

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज शामिल होंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह शहर पटना पहुंचे नितिन नवीन मंगलवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेंगे। नितिन नवीन फिलहाल पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं, इसी कारण वे बतौर विधायक सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सूत्रों के अनुसार नितिन नवीन के मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बिहार विधानसभा पहुंचने की संभावना है। उनके बजट सत्र में शामिल होने को लेकर भाजपा खेमे के मंत्रियों और विधायकों में उत्साह देखा जा रहा है। पटना पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत सोमवार को पटना पहुंचने पर नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया। बिहार भाजपा की ओर से उनके सम्मान में बापू सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। ...
बिहार में आए 167 पाकिस्तानी नागरिकों का रिकॉर्ड गायब, नीतीश सरकार कराएगी जांच
Bihar, Politics, State

बिहार में आए 167 पाकिस्तानी नागरिकों का रिकॉर्ड गायब, नीतीश सरकार कराएगी जांच

पटना। बिहार में धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से आए विदेशी नागरिकों को लेकर विधानसभा में बड़ा मुद्दा उठ खड़ा हुआ है। वर्ष 1995 से 2015 के बीच धार्मिक यात्रा पर बिहार आए कुल 173 विदेशी नागरिकों में से 167 पाकिस्तान से थे, जबकि बाकी ब्रिटेन, रूस और उज्बेकिस्तान से आए थे। हालांकि सरकार का दावा है कि सभी विदेशी नागरिक वापस अपने देश लौट गए, लेकिन पाकिस्तान से आए यात्रियों के बारे में जिला प्रशासन के पास कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसी कारण अब यह सवाल उठने लगा है कि कहीं ये पाकिस्तानी नागरिक बिहार में ही तो नहीं बस गए। सरकार ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है। विधानसभा में उठी बात, सरकार ने दिया जवाब यह जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में दी। उन्होंने यह जवाब भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर में दिया। सम्राट चौधरी ने बताय...
सोशल मीडिया स्टार निर्मला नवले को जिला परिषद चुनाव में सनसनीखेज हार
Maharashtra, Politics, State

सोशल मीडिया स्टार निर्मला नवले को जिला परिषद चुनाव में सनसनीखेज हार

पुणे, 9 फरवरी 2026: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में सोशल मीडिया स्टार और एनसीपी की उम्मीदवार निर्मला नवले की हार ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कारेगांव की सरपंच के तौर पर पहचान बनाने वाली निर्मला नवले को चुनाव प्रचार के दौरान भारी समर्थन मिला था, लेकिन मतगणना में अप्रत्याशित परिणाम सामने आया। निर्मला नवले शिरूर जिला परिषद के कारेगांव ग्रुप से चुनाव मैदान में थीं। उन्हें मनीषा पचांगे ने मात दी। 27 साल की निर्मला नवले ने आईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और पूर्व सरपंच के रूप में उनका नाम सुर्खियों में रहा। उनके पिता आर्मी कैप्टन रह चुके हैं। निर्मला नवले के सोशल मीडिया फॉलोअर्स उनके चुनाव प्रचार का अहम हिस्सा थे। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और चुनावी रैलियों में उमड़ी भीड़ ने अंदाजा लगवा दिया था कि वह आसानी से जीत जाएंगी। लेकिन ग्राउंड लेवल पर मनीषा प...
तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार को पुणे के अस्पताल में कराया गया भर्ती
Maharashtra, Politics, State

तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार को पुणे के अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुणे/बारामती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 28 जनवरी को उनके भतीजे अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद से वह बारामती में थे। सूत्रों के अनुसार, 83 वर्षीय शरद पवार की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। सोमवार सुबह बारामती स्थित गोविंदबाग में डॉक्टरों ने उनका हेल्थ चेकअप किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पुणे में भर्ती होने की सलाह दी। डॉक्टरों के निर्देश के बाद शरद पवार दोपहर में पुणे के लिए रवाना हुए। उनके साथ कार्डियक सुविधाओं वाली एम्बुलेंस भी रही। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें लगातार खांसी और बलगम की समस्या थी, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। सुरक्षा और मेडिकल सपोर्ट के कारण पवार एक अलग गाड़ी ...
बिहार में विदेशी टूरिस्टों की आपराधिक गतिविधियों की होगी जांच, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
Bihar, Politics, State

बिहार में विदेशी टूरिस्टों की आपराधिक गतिविधियों की होगी जांच, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को विदेशी यात्रियों की गतिविधियों को लेकर गर्म चर्चा हुई। भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी के सवाल के जवाब में बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार अब राज्य में आने वाले विदेशी टूरिस्टों की आपराधिक गतिविधियों और असामान्य आर्थिक उन्नति की जांच कराएगी। विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर आने वाले विदेशी नागरिक अचानक समृद्ध होते दिखते हैं, आलीशान घर बनवाते हैं, जमीन-जायदाद खरीद लेते हैं और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा लेते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे यात्रियों के आने और जाने के समय उनकी पहचान और सत्यापन किया जाता है। इस पर उत्तर देते हुए सम्राट चौधरी ने बताया कि 1990 से 2015 के बीच 173 विदेशी नागरिक गोपालगंज आए, जिनमें से अधिकांश पाकिस्तान, और कुछ ब्रिटेन एवं उज्बेकिस्तान के थे। उन्होंने कहा ...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के पहले आरोपी को दी जमानत, कड़ी शर्तें भी लगाईं
Maharashtra, Politics, State

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के पहले आरोपी को दी जमानत, कड़ी शर्तें भी लगाईं

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में पहले आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दे दी है। 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या के बाद आकाशदीप मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किए गए थे। 21 वर्षीय आकाशदीप पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं। हाईकोर्ट की जस्टिस नीला गोखले की सिंगल बेंच ने सोमवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि आकाशदीप को महाराष्ट्र में ही रहना होगा। उन्हें हर दूसरे सोमवार संबंधित पुलिस थाने में हाजिरी लगानी होगी और पासपोर्ट जमा करना होगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि ट्रायल कोर्ट की अनुमति के बिना वह राज्य से बाहर नहीं जा सकेंगे। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की भूमिका मानी गई है। अभी तक लॉरेंस अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद...
बिहार में मखाना और गेंदा की खेती से समृद्ध होंगे किसान, नीतीश सरकार ने 29 जिलों के लिए खोला खजाना
Bihar, Politics, State

बिहार में मखाना और गेंदा की खेती से समृद्ध होंगे किसान, नीतीश सरकार ने 29 जिलों के लिए खोला खजाना

दरभंगा: बिहार सरकार ने राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और पारंपरिक फसलों से इतर नकदी फसलों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मखाना और गेंदा की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने विशेष योजना तैयार की है। इस पहल से न केवल किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। मखाना विकास योजना के तहत बिहार के 10 जिलों — कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया — को चिन्हित किया गया है। मखाना उत्पादन में बिहार का वर्चस्व पूरी दुनिया में है और इसे और अधिक विस्तार देने के लिए सरकार ने इस योजना के लिए 14.70 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। खास बात यह है कि योजना को तेजी से लागू करने के लिए 7.68 करोड़ रुपये की राशि किसानों को समय पर सहायता के लिए जारी कर दी गई है। सिर्फ मखाना ही नहीं, बल्कि फूलों की खेती, विशेषक...
तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के मामले में पांच ‘जयचंदों’ के नाम लिए, जानें कौन हैं ये लोग
Bihar, Politics, State

तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के मामले में पांच ‘जयचंदों’ के नाम लिए, जानें कौन हैं ये लोग

बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के मां बनने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए पांच लोगों को ‘जयचंद’ बताया। तेज प्रताप का दावा है कि ये लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘जयचंद’ किसे कहते हैं? इतिहास में जयचंद 10वीं शताब्दी का राजपूत सरदार था, जिसने पृथ्वीराज चौहान के खिलाफ मुहम्मद गोरी के साथ समझौता किया था। इसे गद्दारी का प्रतीक माना जाता है। इसी संदर्भ में तेज प्रताप ने जिन लोगों का जिक्र किया, उन्हें गद्दारों की तरह बताया। तेज प्रताप के बताए पांच ‘जयचंद’ 1. मुकेश रोशनवैशाल जिले की महुआ विधानसभा सीट से राजद के विधायक मुकेश रोशन दूसरी बार विधायक बने हैं। 2025 के बिहार चुनाव में उन्होंने तेज प्रताप यादव को हराया था। पेशे से डेंटिस्ट, उन्होंने बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज ए...