Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

बिहार में विदेशी टूरिस्टों की आपराधिक गतिविधियों की होगी जांच, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को विदेशी यात्रियों की गतिविधियों को लेकर गर्म चर्चा हुई। भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी के सवाल के जवाब में बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार अब राज्य में आने वाले विदेशी टूरिस्टों की आपराधिक गतिविधियों और असामान्य आर्थिक उन्नति की जांच कराएगी।

This slideshow requires JavaScript.

विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर आने वाले विदेशी नागरिक अचानक समृद्ध होते दिखते हैं, आलीशान घर बनवाते हैं, जमीन-जायदाद खरीद लेते हैं और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा लेते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे यात्रियों के आने और जाने के समय उनकी पहचान और सत्यापन किया जाता है।

इस पर उत्तर देते हुए सम्राट चौधरी ने बताया कि 1990 से 2015 के बीच 173 विदेशी नागरिक गोपालगंज आए, जिनमें से अधिकांश पाकिस्तान, और कुछ ब्रिटेन एवं उज्बेकिस्तान के थे। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में पूरी तरह सतर्क है और यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी विदेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा के बहाने अपराध या अन्य गलत गतिविधियों में शामिल न हो

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि सरकार यह देखेगी कि विदेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा के अलावा कोई अन्य कार्य तो नहीं कर रहे हैं, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply