36 पूर्व न्यायाधीशों ने महाभियोग प्रस्ताव की निंदा की, जस्टिस स्वामीनाथन पर हमला लोकतंत्र पर खतरा
नई दिल्ली: देश के 36 पूर्व न्यायाधीशों ने मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा महाभियोग प्रस्ताव लाने की पहल की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधे हमला बताया और सांसदों तथा आम नागरिकों से इस कदम का विरोध करने की अपील की है।
पूर्व न्यायाधीशों ने अपने पत्र में कहा है, “महाभियोग प्रस्ताव के जरिए उन जजों को डराने-धमकाने की यह एक खुली कोशिश है, जो समाज के किसी विशेष वर्ग की वैचारिक और राजनीतिक अपेक्षाओं के अनुरूप निर्णय नहीं लेते। अगर इसे आगे बढ़ने दिया गया तो यह हमारे लोकतंत्र और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की जड़ों को नुकसान पहुंचाएगा।”
पत्र में पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश कृष्ण मुरारी जे के साथ कई हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और जजों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत के संवैधानिक इतिहास में हाल ...










