स्पेस मार्केट में ISRO का दबदबा: 2014 से अब तक 34 देशों के लिए लॉन्च किए 390 सैटेलाइट
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (नवभारत टाइम्स) – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एलवीएम3-एम6 रॉकेट के जरिए अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल की ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक ‘लो अर्थ ऑर्बिट’ (LEO) में स्थापित कर अंतरिक्ष में भारत की मजबूत पकड़ का लोहा मनवाया है। इस सफलता ने न केवल अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया बल्कि भारत को स्पेस डॉकिंग, मानव अंतरिक्ष यान और नेविगेशन सिस्टम के क्षेत्र में भी अहम उपलब्धियाँ दिलाईं।
वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में भारत की साख:
वर्ष 2014 से अब तक ISRO ने 34 देशों के लिए 390 से अधिक विदेशी सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका के 232 सैटेलाइट शामिल हैं, जो किसी भी देश से सबसे अधिक हैं। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने इस उपलब्धि को वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में भारत की तकनीकी दक्षता, लागत प्रभावी सेवाओं और सफल मिशनों की पहचान...










