यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान चर्चा में
सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों पर फिलहाल रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। कोर्ट के इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों ने स्वागत किया है, हालांकि इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
निशिकांत दुबे बोले— सुप्रीम कोर्ट ने वही किया जो मैंने कहा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे का बयान सुर्खियों में है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने वही किया है, जिसकी वह मांग कर रहे थे। दुबे ने कहा कि पिछले दो दिनों से संसद चल रही है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल के सदस्य ने इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा करना उचित नहीं समझा।
झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ...










