सर्दियों में टंकी का पानी रहेगा गुनगुना, महंगे कवर की जरूरत नहीं—घर की बेकार चीजों से बना ‘फ्री का जुगाड़’
कड़ाके की ठंड में नलों से आने वाला बर्फ जैसा ठंडा पानी आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। नहाना तो दूर, हाथ-मुंह धोना तक मुश्किल हो जाता है। गीजर होने के बावजूद टंकी का पानी इतना ठंडा रहता है कि उसे गर्म करने में ज्यादा समय और बिजली खर्च होती है। बाजार में मिलने वाले इंसुलेशन कवर महंगे होते हैं, लेकिन अब इसका एक आसान और मुफ्त समाधान सामने आया है।
यूट्यूबर शर्मिला ने घर में पड़ी बेकार चीजों से पानी की टंकी को ठंड से बचाने का एक देसी और कारगर जुगाड़ बताया है। इस तरीके से टंकी का पानी लंबे समय तक ठंडा नहीं होता और बिजली की भी बचत होती है।
बेकार फोम और पुराने कपड़ों का कमाल
अक्सर नए कपड़े या सूट खरीदने पर पैकिंग में पतली फोम शीट मिलती है, जिसे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। शर्मिला के जुगाड़ में यही फोम सबसे अहम भूमिका निभाती है। फोम एक बेहतरीन इंसुलेटर है, जो बाहर की ठंड को अंदर जाने...









