महिला ने खुद से ली अबॉर्शन पिल, पूरे शरीर में फैला जहर, किडनी हुई डैमेज, डॉक्टर बोलीं—‘जान पर मत खेलिए’
गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. समरा मसूद ने चेताया है कि अबॉर्शन पिल लेने से पहले हमेशा डॉक्टर से परामर्श करना बेहद जरूरी है। बिना मेडिकल सलाह के इन गोलियों का सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।
हाल ही में सामने आया एक मामला इसके गंभीर परिणाम दिखाता है। एक महिला ने अनचाही प्रेग्नेंसी खत्म करने के लिए अबॉर्शन पिल खुद से ली, जिससे उसके पूरे शरीर में जहर फैल गया और किडनी खराब हो गई। अब उसे जिंदगी भर दवाइयां लेनी होंगी।
क्या हुआ मामला?
महिला ने तीन महीने के भीतर चार बार अबॉर्शन पिल ली। पहली बार पिल लेने के बाद उसे बहुत अधिक ब्लीडिंग हुई, जिससे शरीर में खून की कमी हो गई। कुछ दिनों बाद ब्लीडिंग नियंत्रित हुई, लेकिन हल्की ब्लीडिंग अगले पंद्रह दिन तक जारी रही।
महिला ने सोचा कि शायद अबॉर्शन पूरी तरह नहीं हुआ है और दोबारा पिल ले ली। इस प्रक्रिया से उसका स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ और उसे ...










