पिता का ध्यान न देने पर मां के लिए बच्चों की परवरिश क्यों बन जाती है चुनौतीपूर्ण? एक्सपर्ट ने बताईं 3 बड़ी वजहें
अगर पिता अपने बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो यह मां के लिए बच्चों की परवरिश को चुनौतीपूर्ण बना देता है। पेरेंटिंग विशेषज्ञों के अनुसार, पिता की कम भागीदारी का असर सीधे मां और बच्चों दोनों पर पड़ता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स ने क्यों बताई यह मुश्किलें और इसके पीछे की तीन बड़ी वजहें।
मां को निभानी पड़ती हैं दोहरी भूमिका
पेरेंटिंग कोच पुष्पा शर्मा के अनुसार, जब पिता भावनात्मक या व्यावहारिक रूप से मौजूद नहीं होते, तो मां को बच्चों की परवरिश में केयरटेकर और कंट्रोलर दोनों भूमिकाएं निभानी पड़ती हैं। इस दोहरे दबाव में मां की अथॉरिटी धीरे-धीरे कमजोर पड़ती है और बच्चे सीमा (limit) को पार करने लगते हैं।
बच्चों का व्यवहार बनता है चयनात्मक
टीनएजर बच्चे महसूस करते हैं कि मां जल्दी गिल्ट महसूस कर लेती हैं और डर के कारण पीछे हट जाती हैं। इसलिए बच्चे मां पर चिल्लाते हैं और पिताजी के...










