Sunday, February 15

Entertainment

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रिव्यू – विजुअल्स शानदार, कहानी कुछ हद तक दोहराव वाली; राजामौली ने बांधे तारीफ के पुल
Entertainment

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रिव्यू – विजुअल्स शानदार, कहानी कुछ हद तक दोहराव वाली; राजामौली ने बांधे तारीफ के पुल

नई दिल्ली। जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ सिनेमाघरों में 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है, लेकिन प्रीमियर शो के फर्स्ट रिव्यू सामने आ गए हैं। फिल्म के विजुअल्स को अत्यंत शानदार बताया जा रहा है, वहीं कहानी को कुछ हद तक दोहराव और लंबी बताया गया है। राजामौली का रिव्यू ‘वाराणसी’ और ‘बाहुबली’ फेम एसएस राजामौली ने फिल्म देखने के बाद जेम्स कैमरून की तारीफ की। उन्होंने बताया कि फिल्म देखना एक अद्भुत अनुभव रहा। राजामौली ने कहा,"फायर एंड ऐश, देखना एक बहुत अच्छा अनुभव था। कॉम्प्लेक्स सीक्वेंस, विजुअल्स और किरदारों को गढ़ने के लिए जेम्स कैमरून को सलाम है। थिएटर में विंड ट्रेडर्स, ऐश पीपल, नए किरदारों को देखते हुए मैं एक बच्चे की तरह था। वरंग बिल्कुल शानदार था।" राजामौली ने जेक सुली और माइल्स क्वारिच के बीच की नैतिक दुविधाओं और नेत्री व वरंग के टकराव की भी तारीफ की। उन्हो...
खेसारी-आम्रपाली के रोमांटिक गाने ने तोड़े 100 मिलियन व्यूज, अकांक्षा पुरी की ‘चोलिया के रस्सी’ ने भी मचाया गदर
Entertainment

खेसारी-आम्रपाली के रोमांटिक गाने ने तोड़े 100 मिलियन व्यूज, अकांक्षा पुरी की ‘चोलिया के रस्सी’ ने भी मचाया गदर

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। उनके गाने ‘हरियरकी ओढ़निया’ को अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आम्रपाली ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए फैंस का धन्यवाद किया। फैंस का उत्साह और प्रतिक्रिया गाने की सफलता ने भोजपुरी फैंस में खुशी की लहर दौड़ा दी है। आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर लिखा,"100 मिलियन व्यूज पूरे होने पर फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ के गाने ‘हरियरकी ओढ़निया’ को इतना प्यार देने के लिए सभी को धन्यवाद। पूरा गाना देखने के लिए एसआरके म्यूजिक चैनल पर जाएं।" इस गाने को खेसारी और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया। यह गाना फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ (2022) का हिस्सा है, जिसका निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया औ...
नेहा-कॉक्कर के ‘लॉलीपॉप’ गाने पर बवाल, सिंगर ने चाय और चिल करते हुए दिया करारा जवाब
Entertainment

नेहा-कॉक्कर के ‘लॉलीपॉप’ गाने पर बवाल, सिंगर ने चाय और चिल करते हुए दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का नया गाना ‘लॉलीपॉप… कैंडी शॉप’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया। गाने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोग इसे अश्लील और संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि नेहा और टोनी ने इस पर करारा जवाब दिया है। नेहा का शांतिपूर्ण जवाब नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की जिसमें वह अपने करीबियों के साथ चिल टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाथ में कॉफी का कप लिए, नेहा और उनके दोस्त चीयर्स कर रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में उनके ही गाने ‘लॉलीपॉप’ की धुन चल रही है। फैंस का मानना है कि नेहा ने इस तरह ट्रोल्स को बिना बोले जवाब दिया। टोनी कक्कड़ का तंज़ भरा जवाब टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टेटस में गाने के लिरिक्स बोलते हुए कहा,"मजा आ रहा है सब कमेंट्स पढ़ने में। पॉप म्यूजिक है, ट्रोल तो होगा, लेकिन बहुत ऑड...
‘पुष्‍पा 2’ फेम श्रीलीला के अश्‍लील AI फोटोज वायरल एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मांगी मदद, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Entertainment

‘पुष्‍पा 2’ फेम श्रीलीला के अश्‍लील AI फोटोज वायरल एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मांगी मदद, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रीलीला अपने फर्जी और अश्‍लील AI-generated फोटोज से बेहद परेशान हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों पर उन्होंने गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और फैंस से अपील की है कि ऐसी सामग्री को सपोर्ट न करें। AI फोटोज से हुई परेशानी 24 साल की श्रीलीला, जो अमेरिका के एक तेलुगू परिवार में पैदा हुई हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि इन AI-generated तस्वीरों ने उन्हें कितना परेशान और दुखी किया। MBBS की पढ़ाई कर चुकी श्रीलीला ने कहा कि जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फैंस से अपील श्रीलीला ने हाथ जोड़कर कहा, “मैं हर सोशल मीडिया यूजर से रिक्वेस्ट करती हूं कि AI से बनी बकवास को सपोर्ट न करें। टेक्न...
‘धुरंधर’ का गाना Fa9la छा गया, बहरीन के रैपर फ्लिपराची हुए स्टार
Entertainment

‘धुरंधर’ का गाना Fa9la छा गया, बहरीन के रैपर फ्लिपराची हुए स्टार

बॉक्स ऑफिस हिट 'धुरंधर' का गाना Fa9la इस समय हर जगह छाया हुआ है। इस गाने को बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह गाना इतना लोकप्रिय होगा। सोशल मीडिया पर रील्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है और उनके DM में मैसेज की इतनी भीड़ है कि वे किसी का जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं। अरबी बोलों के बावजूद गाना छायाFa9la का सबसे खास पहलू है इसके अरबी बोल, जिन्हें अधिकांश भारतीय समझ नहीं पा रहे हैं। इसके बावजूद यह गाना इंडियन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। फ्लिपराची ने कहा, "लोग मेरे लिरिक्स का मतलब ठीक से नहीं समझ पा रहे, लेकिन धुन इतनी दमदार है कि लोगों पर गहरा असर हुआ।" इतिहास रचने वाला अनुभवफ्लिपराची ने NDTV से बातचीत में बताया, "फिल्ममेकर्स ने इसे चुना और इसके बाद जो हुआ, वो इतिहास बन गया। मैं कभी नहीं सोच सकता था कि यह भारत में इतना फेमस होगा। ...
संजय मिश्रा Exclusive: बेटियों के PTM में टीचर्स देखती रह गईं, महिमा चौधरी से शादी की अफवाह से फोन की झड़ी
Entertainment

संजय मिश्रा Exclusive: बेटियों के PTM में टीचर्स देखती रह गईं, महिमा चौधरी से शादी की अफवाह से फोन की झड़ी

दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' को लेकर सुर्खियों में हैं। नवभारत टाइम्स से खास बातचीत में उन्होंने अपने करियर, संघर्ष, परिवार और अपनी फिल्मों के अनुभवों के बारे में खुलकर बात की। किरदार और करियर की शुरुआतनेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट संजय मिश्रा ने बीते 33 सालों में कॉमेडी, इमोशनल और गंभीर किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। वे बताते हैं, "शुरुआत में मुझे केवल छोटे रोल मिले, लेकिन मैंने तय किया कि मैं अपने अभिनय को किसी एक रूप में बंधने नहीं दूंगा। यही वजह है कि मैंने हर रोल में अलग रंग दिखाया।" 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' और महिमा चौधरीसंजय मिश्रा की इस नई फिल्म में महिमा चौधरी भी हैं। संजय हंसते हुए कहते हैं, "जब मुझे बताया गया कि मेरी दूसरी शादी महिमा चौधरी से होगी, तो विश्वास नहीं हुआ। कुछ लोगों ने तो यह अफवाह सच मानकर मुझे...
संजय कपूर की बहन ने प्रिया सचदेव पर लगाया बड़ा आरोप, हर महीने ले रही हैं 5 करोड़ रुपये
Entertainment

संजय कपूर की बहन ने प्रिया सचदेव पर लगाया बड़ा आरोप, हर महीने ले रही हैं 5 करोड़ रुपये

करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स-हसबैंड संजय कपूर की संपत्ति विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। जहां संजय की विधवा प्रिया सचदेव ने अपनी दावे के जरिए संपत्ति पर अधिकार जताया है, वहीं संजय की बहन मंधीरा कपूर और उनकी मां इस पर कड़ी आपत्ति जता रही हैं। मंधीरा ने हाल ही में प्रिया पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर महीने 5 करोड़ रुपये सैलरी ले रही हैं, जबकि उनकी मां को केवल कुछ लाख रुपये ही मिलते हैं। मंधीरा का कड़ा रिएक्शनमंधीरा ने 'इनकॉन्ट्रोवर्शियल' पॉडकास्ट में कहा, "मेरे पिता के जीवित रहते, मेरी मां को मिलने वाली रकम कहीं अधिक थी। अब प्रिया ने सब कुछ अपने कब्जे में ले लिया है और खुद हर महीने 3 से 5 करोड़ रुपये ले रही हैं। कंपनी का असली मालिक हमारे पिता का परिवार है, सचदेव परिवार नहीं।" उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि मेरी मां को केवल 12 लाख रुपये मिल रहे हैं।" प्रिया सचदेव की दलीलप्र...
‘धुरंधर’ ने 13 दिनों में मचाई बॉक्स ऑफिस पर तहलका, कमाई 700 करोड़ के पार
Entertainment

‘धुरंधर’ ने 13 दिनों में मचाई बॉक्स ऑफिस पर तहलका, कमाई 700 करोड़ के पार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर दुनिया भर में धूम मचा दी है। रिलीज के केवल 13 दिनों में इस फिल्म ने लगभग 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। खास बात यह है कि इसके लिए दर्शकों की पसंद और वर्ड-टू-माउथ ने फिल्म को और भी सफलता दिलाई। फिल्म की कहानी और दर्शकों का जुनून'धुरंधर' की कहानी भारत में पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन और बदले की भावना पर आधारित है। रणवीर सिंह ने अंडरकवर एजेंट हमजा अली मजारी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने पाकिस्तान में एंट्री लेकर विभिन्न मिशनों को अंजाम दिया। फिल्म में सारा अर्जुन के साथ रोमांटिक कहानी, पाकिस्तान की राजनीति में सेंध और एक्शन के शानदार दृश्य दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखते हैं। बंपर कमाई और रिकॉर्डSacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 280 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 13वें दिन केवल भारत में ह...
सेलिना जेटली ने पिता की 1971 के युद्ध की कहानी साझा की, भाई के लिए भावुक संदेश
Entertainment

सेलिना जेटली ने पिता की 1971 के युद्ध की कहानी साझा की, भाई के लिए भावुक संदेश

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों निजी जीवन की चुनौतियों में घिरी हुई हैं। पति से तलाक और UAE में फंसे भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली को वहां से निकालने की कानूनी कोशिशों के बीच, उन्होंने अपने दिवंगत पिता कर्नल वी.के. जेटली के भारत-पाक युद्ध (1971) के अनुभवों को याद किया। सेलिना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनके पिता ने भदौरिया की लड़ाई में 72 घंटे तक अपने ही खून में पड़े रहने और चारों ओर मौत का माहौल होने के किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों की मदद के लिए उनके पिता ने रेंगकर तक पहुंच बनाई और अपनी अंतिम दवा साझा की। उनके शब्दों में युद्ध के दर्द और वीरता की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। सेलिना ने लिखा, "युद्ध के मैदान में मर रहे हम सभी में एक ही बात कॉमन थी – मां। अंतिम सांस तक वही शब्द सांत्वना दे रहा था।" उन्होंने इस अनुभव को अपने पित...
कुमार सानू ने एक्स वाइफ पर ठोका मानहानि का मुकदमा, 30 लाख रुपये का मुआवजा मांगा
Entertainment

कुमार सानू ने एक्स वाइफ पर ठोका मानहानि का मुकदमा, 30 लाख रुपये का मुआवजा मांगा

बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके गानों के कारण नहीं, बल्कि निजी जीवन को लेकर। खबर है कि उन्होंने अपनी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सानू ने इस मुकदमे में 30 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है और साथ ही उन सभी इंटरव्यू को हटाने की भी अपील की है, जिनमें कथित तौर पर रीता ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे। एक्स वाइफ के आरोपमुकदमे के अनुसार, रीता भट्टाचार्य ने कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कुमार सानू पर प्रेग्नेंसी के दौरान बुरे व्यवहार करने, उन्हें भूखा रखने, किचन में बंद करने, दूध और मेडिकल सुविधा न देने तथा परिवार की देखभाल न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि सानू पर कई अफेयर्स के आरोप थे। तलाक और कानूनी पहलूकुमार सानू और रीता भट्टाचार्य का तल...