रणबीर कपूर की ‘लव एंड वॉर’ फिर हुई पोस्टपोन, ‘रामायणम्’ की टीम हुई निराश
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' एक बार फिर से पोस्टपोन कर दी गई है। पहले यह फिल्म मार्च और मई, 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल थी, लेकिन अब इसे अगस्त या सितंबर में थिएटर्स में लाने की संभावना जताई जा रही है।
रणबीर के प्रोजेक्ट में टकराव
रणबीर कपूर इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। एक है संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' और दूसरी नितेश तिवारी की 'रामायणम्'। दोनों फिल्मों के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। हालांकि 'लव एंड वॉर' के पोस्टपोन होने से 'रामायणम्' की टीम को निराशा हुई है, क्योंकि उनकी फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली है।
शूटिंग और बजट पर असर
सूत्रों के अनुसार, 'लव एंड वॉर' की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। रणबीर, आलिया और विक्की ने अपनी डेट्स रिजर्व की हैं ताकि फिल्म को पूरा किया जा सके।...










