Tuesday, December 23

प्रियंका चोपड़ा ने बताया: निक जोनस का हाजमोला पर पहला रिएक्शन था हंसी छूटाने वाला

मुंबई: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन शुरू हो गया है और पहले एपिसोड की पहली मेहमान रहीं प्रियंका चोपड़ा। इस दौरान उन्होंने अपने पति, हॉलीवुड स्टार निक जोनस से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया।

This slideshow requires JavaScript.

प्रियंका ने बताया कि उन्होंने निक को पहली बार हाजमोला खिलाया। इस पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सवाल किया, सीरियसली हाजमोला खिलाया आपने?” प्रियंका ने हँसते हुए कहा, दरअसल, मेरे घर में एक दराज है जिसमें आम पापड़, हाजमोला जैसी चटरपटर चीजें रखी हैं। निक पूछते हैं कि इसमें क्या है, तो मैंने कहा कि ये थोड़ा तुम्हारी समझ से बाहर है। लेकिन उन्हें सब जानना है, इसलिए मैंने हाजमोला खिला दिया।

निक का रिएक्शन सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हँसी से लोटपोट हो गए। प्रियंका ने बताया कि निक ने कहा, ये फार्ट की तरह क्यों स्मेल कर रहा है?”। इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएँ देने लगे।

इसके अलावा प्रियंका ने शो में अपने करवाचौथ की कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि निक ने व्रत खुलवाने के लिए उन्हें अपने प्राइवेट प्लेन में बादलों के बीच ले जाकर पानी पिलाया था।

प्रियंका चोपड़ा का अगला प्रोजेक्ट
प्रियंका अब एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। फिल्म में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार भी हैं। 1300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह फिल्म मार्च 2027 में छह भाषाओं में रिलीज होने की संभावना है।

 

Leave a Reply