नई OTT रिलीज़: ‘तेरे इश्क में’, ‘गुस्ताख इश्क’, ‘चिकातिलो’ सहित 9 नई फ़िल्में और वेब सीरीज़ इस वीकेंड देखें
नई दिल्ली: जनवरी के इस हफ्ते के साथ ही लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत हो रही है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के चलते दर्शक सिनेमाघरों के साथ OTT प्लेटफ़ॉर्म पर भी भरपूर मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। सनी देओल की फ़िल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है, वहीं OTT पर ‘तेरे इश्क में’, ‘गुस्ताख इश्क’, ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’, ‘चिकातिलो’ और अन्य 9 नई फ़िल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं।
साथ ही शनिवार, रविवार और सोमवार को आप इन नए शो और फ़िल्मों को बिंज-वॉच कर सकते हैं।
प्रमुख OTT रिलीज़ की सूची (19 जनवरी से 25 जनवरी)
तेरे इश्क में (23 जनवरी) – Netflix
आनंद एल. राय और धनुष की जोड़ी ने ‘रांझणा’ के बाद एक बार फिर रोमांटिक ड्रामा पेश किया है। फ़िल्म में धनुष फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर गुरुक्कल और कृति सेनन मुक्ति के किरदार में हैं। कहानी पुराने कॉलेज प्रेमी शंकर और मुक्ति...










