Sunday, March 22

Entertainment

हिंदी-मराठी विवाद पर सुनील शेट्टी की दो टूक: “मुझे बोलने पर मजबूर मत करो”
Entertainment

हिंदी-मराठी विवाद पर सुनील शेट्टी की दो टूक: “मुझे बोलने पर मजबूर मत करो”

मुंबई। महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर जारी बहस में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी भाषा को बोलने के लिए उन्हें मजबूर नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे मराठी महाराष्ट्रीयन बच्चों से भी बेहतर बोल सकते हैं। भाषा और पहचान पर सुनील की राय सुनील शेट्टी ने ANI से बातचीत में बताया, “मैं बहुत कम उम्र में ही मैसूर से मुंबई आया था। अपना करियर बनाने के लिए कदम उठाया, लेकिन इससे मेरी आत्म-पहचान बदलती नहीं। मैं जो भी करता हूं, उसमें मेरी मातृभूमि, मंगलुरु की झलक होती है। जब मुझसे पूछा जाता है ‘मराठी का क्या?’ तो मैं कहता हूं, भाषा किसी की पहचान का जरूरी प्रतीक क्यों बन गई?” उन्होंने स्पष्ट कहा, “मुझे मराठी बोलने के लिए मजबूर मत करो। मैं जब चाहूंगा, तब बोलूंगा। किसी की बाध्यता में नहीं आना चाहता।” मराठी में महाराष्ट्रीयन बच्च...
भारती सिंह अपने नवजात बेटे काजू के साथ पहुंचीं ‘लाफ्टर शेफ्स’, हाथ में ड्रिप लगाए दिखाई दी पहली झलक
Entertainment

भारती सिंह अपने नवजात बेटे काजू के साथ पहुंचीं ‘लाफ्टर शेफ्स’, हाथ में ड्रिप लगाए दिखाई दी पहली झलक

मुंबई। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे काजू का स्वागत किया है और मैटरनिटी ब्रेक के बाद पहली बार ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के सेट पर लौट आई हैं। भारती ने बेटे के साथ अपने को-स्टार्स को एक दिल छू लेने वाला सरप्राइज दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सेट पर भारती और काजू की पहली झलक भारती सिंह ने अपने बेटे काजू को लेकर सेट पर पहुंचते ही सभी का ध्यान खींचा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारती व्हीलचेयर पर बैठी हैं, हाथ में ड्रिप लगे बेटे काजू को लिए हुए, और सेट पर सभी उनके स्वागत के लिए खुश हैं। को-स्टार्स जैसे कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा और अली गोनी भी इस खास मौके पर भारती और काजू के साथ नजर आए। ‘लाफ्टर शेफ्स’ से भारती का गहरा रिश्ता भारती का ‘लाफ्टर शेफ्स’ के कास्ट और क्रू के साथ गहरा रिश्ता है। उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान सभी ने उनका पूरा साथ दिय...
प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी का वो साल जिसने बदल दी दिशा, 2016 में आईं 13 से अधिक यादगार घटनाएं
Entertainment

प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी का वो साल जिसने बदल दी दिशा, 2016 में आईं 13 से अधिक यादगार घटनाएं

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने 2016 को अपने जीवन का सबसे अहम और परिवर्तनकारी साल बताया है। इस साल ने न केवल उनके करियर की ऊंचाइयों को नए मुकाम पर पहुंचाया, बल्कि उन्हें ग्लोबल आइकन भी बना दिया। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया के माध्यम से उस साल की कुछ खास यादें साझा कीं, जिसमें करियर की सफलताएं, अंतरराष्ट्रीय पहचान, निजी खुशियां और गहरे दुख—सबकुछ शामिल था। सम्मान और जिम्मेदारी का साल प्रियंका के लिए 2016 सम्मान और जिम्मेदारी दोनों लेकर आया। इसी साल उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्म श्री से नवाजा गया, जो देश का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया। इसके अलावा उन्हें यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबैसडर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। हॉलीवुड करियर को नई ऊंचाइयां इसी साल प्रियंका का हॉलीवुड सफर भी न...
गौरी स्प्रैट से दिल से शादी कर चुके हैं आमिर खान, बोले—हम पार्टनर हैं, साथ हैं
Entertainment

गौरी स्प्रैट से दिल से शादी कर चुके हैं आमिर खान, बोले—हम पार्टनर हैं, साथ हैं

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दो शादियों के बाद अब आमिर की जिंदगी में गौरी स्प्रैट की मजबूत मौजूदगी है। आमिर ने खुलकर स्वीकार किया है कि वह गौरी को दिल से अपनी पत्नी मान चुके हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद गंभीर रिश्ते में हैं। हालांकि, फिलहाल कानूनी तौर पर शादी करने की कोई योजना नहीं है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट इन दिनों मुंबई में एक नए आलीशान घर में साथ रह रहे हैं, जो आमिर के परिवार के घर से ज्यादा दूर नहीं है। इस नई शुरुआत को आमिर ने अपने जीवन का अहम और भावनात्मक फैसला बताया है। ‘दिल से तो शादी कर चुका हूं’ ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बातचीत में आमिर खान ने कहा, “गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं। हमारा रिश्ता मजबूत है। हम पार्टनर हैं, साथ हैं। शादी की बात करें तो दिल से मैं उससे पहले ही शादी कर चुका हूं। अब...
क्या असल जिंदगी में नकचढ़ी हैं कियारा आडवाणी? सोशल मीडिया यूजर ने फ्लाइट का किस्सा सुनाकर किए चौंकाने वाले दावे
Entertainment

क्या असल जिंदगी में नकचढ़ी हैं कियारा आडवाणी? सोशल मीडिया यूजर ने फ्लाइट का किस्सा सुनाकर किए चौंकाने वाले दावे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी को आमतौर पर इंडस्ट्री की सबसे शालीन और सौम्य अभिनेत्रियों में गिना जाता है। लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा साझा किया गया वीडियो इस छवि पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। इस यूजर ने दावा किया है कि कियारा आडवाणी का ऑफ-स्क्रीन व्यवहार उतना ‘स्वीट’ नहीं है, जितना उन्हें माना जाता है। साथ ही, उन्होंने अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर भी कुछ अजीब अनुभव साझा किए हैं। यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ जयपुर से मुंबई की फ्लाइट में सफर कर रहे थे। उसी फ्लाइट में फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के प्रमोशन से लौट रहे कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन भी मौजूद थे। तीनों बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे। सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद यूजर के मुताबिक, उनकी मां अपनी सीट को लेकर थोड़ी असमंजस में थीं और गलती से पहली पंक्ति क...
‘ओ रोमियो’ विवाद पर विशाल भारद्वाज का जवाब: बोली—परमिशन की जरूरत नहीं लगी, कहानी किताब पर आधारित है
Entertainment

‘ओ रोमियो’ विवाद पर विशाल भारद्वाज का जवाब: बोली—परमिशन की जरूरत नहीं लगी, कहानी किताब पर आधारित है

मुंबई। निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर विशाल भारद्वाज ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा है कि फिल्म बनाने से पहले उस्तरा के परिवार से अनुमति लेने की उन्हें कोई जरूरत महसूस नहीं हुई। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुए ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर के बाद सनोबर शेख ने फिल्म के निर्माताओं पर उनके पिता की गलत और आपत्तिजनक छवि दिखाने का आरोप लगाया था। उन्होंने मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजते हुए फिल्म की रिलीज रद्द करने और 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग भी की थी। “किताब के अधिकार लिए, परिवार से अनुमति जरूरी नहीं” ट्रेलर लॉन्च के मौके पर विशाल भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा, “‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ नाम की एक किताब है, जिसे हुसैन जैदी साहब ने लिखा ...
संजय कपूर संपत्ति विवाद: प्रिया कपूर ने ननद मंधिरा के खिलाफ बंद कमरे में दर्ज कराया बयान, सास रानी कपूर की कोर्ट से अहम मांग
Entertainment

संजय कपूर संपत्ति विवाद: प्रिया कपूर ने ननद मंधिरा के खिलाफ बंद कमरे में दर्ज कराया बयान, सास रानी कपूर की कोर्ट से अहम मांग

नई दिल्ली। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में इस केस की सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर ने बंद कमरे में अपना बयान दर्ज कराया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान में प्रिया कपूर ने आरोप लगाया कि मंधिरा कपूर और अन्य ने डिजिटल प्लेटफॉर्म, पॉडकास्ट और मीडिया इंटरव्यू के माध्यम से उनके खिलाफ लगातार झूठे और भ्रामक बयान दिए हैं। इन बयानों को मीडिया के जरिए गलत तरीके से फैलाया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है। ‘मीडिया ट्रायल के जरिए बदनाम करने की कोशिश’ प्रिया कपूर ने अपनी शिकायत में कहा कि कोर्ट का फैसला आन...
एआर रहमान के समर्थन में उतरे जावेद जाफरी, बोले—दुनिया बदली है तो इंडस्ट्री की सोच भी बदली है
Entertainment

एआर रहमान के समर्थन में उतरे जावेद जाफरी, बोले—दुनिया बदली है तो इंडस्ट्री की सोच भी बदली है

मुंबई। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान को लेकर मचे विवाद के बीच अब अभिनेता जावेद जाफरी उनके समर्थन में सामने आए हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर दिए गए रहमान के ‘कम्युनल’ बयान को लेकर जहां कई फिल्मी हस्तियों ने उनकी आलोचना की, वहीं जावेद जाफरी ने इसे बदलते समय और सोच से जोड़ते हुए संतुलित प्रतिक्रिया दी है। जावेद जाफरी ने समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में कहा कि जैसे पूरी दुनिया तेजी से बदल रही है, वैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में भी बदलाव आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, “दुनिया की तरह इंडस्ट्री भी बदल गई है। डिजिटल, एआई—सब कुछ बदल रहा है। फैशन बदल रहा है, खान-पान बदल रहा है, मूल्य बदल रहे हैं, तो जाहिर है सोच का तरीका भी बदलेगा।” उन्होंने आगे कहा कि आज की नई पीढ़ी, खासकर जेनरेशन जेड और अल्फा, का ध्यान बहुत कम समय तक टिकता है। “मुझे हाल ही में पता चला कि आज के युवाओं का ध्यान केवल ...
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, 48वें दिन भी रिकॉर्ड कमाई ‘द राजा साब’, ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ीं
Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, 48वें दिन भी रिकॉर्ड कमाई ‘द राजा साब’, ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ीं

मुंबई। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम को पूरी तरह सही साबित कर रही है। रिलीज के 48वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। हालिया रिलीज फिल्मों—प्रभास की ‘द राजा साब’, ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’—के मुकाबले ‘धुरंधर’ अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ कराची के पुराने इलाके ल्यारी की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के गुप्त अभियान की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय एजेंट हमजा अली मजारी की भूमिका में हैं, जो रहमान डकैत के गैंग में घुसपैठ कर मिशन को अंजाम देता है। दमदार कहानी, देशभक्ति और एक्शन के मेल ने फिल्म को लंबी रेस का घोड़ा बना दिया है। 48वें दिन भी 1.15 करोड़ की कमाई Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने ...
‘तारक मेहता’ के पोपटलाल की असल जिंदगी की लव स्टोरी, NSD में हुआ यादगार रिसेप्शन
Entertainment

‘तारक मेहता’ के पोपटलाल की असल जिंदगी की लव स्टोरी, NSD में हुआ यादगार रिसेप्शन

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में लंबे समय से पोपटलाल की शादी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑनस्क्रीन पोपटलाल अभी भी कुंवारे हैं, लेकिन असल जिंदगी में श्याम पाठक, जिन्होंने पोपटलाल का किरदार निभाया है, शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे हैं। श्याम पाठक की असल जिंदगी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। वह पहले चार्टेड अकाउंटेंट बनने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन एक्टिंग का जुनून उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ले आया। यहीं उनकी मुलाकात रेशमी से हुई, जो एक्टिंग के बजाय डायरेक्शन और प्रोडक्शन सीख रही थीं। धीरे-धीरे श्याम और रेशमी के बीच प्यार बढ़ा और शादी का फैसला हुआ। हालांकि, दो अलग-अलग संस्कृति और परिवारों की अनिच्छा के कारण शादी की राह आसान नहीं थी। श्याम गुजराती हैं और रेशमी केरल की। दोनों परिवारों की मना करने के बावजूद, उन्होंने एनएसडी में अपने आखिरी दिन से एक ...