अमेरिका में AI करियर बनाने का आसान रास्ता: टॉप कंपनियां देंगी जॉब, एक्सपर्ट ने बताया सीक्रेट फॉर्मूला
अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की फील्ड तेजी से उभर रही है और एप्पल, गूगल जैसी टॉप कंपनियों में AI एक्सपर्ट्स की भारी मांग है। भारतवंशी AI एक्सपर्ट देवी पारिख ने बताया कि इस क्षेत्र में सफल होने के लिए पीएचडी अनिवार्य नहीं है।
देवी पारिख का सफर
2000 में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पढ़ाई के दौरान AI में दिलचस्पी शुरू।
2009 में कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर विजन में पीएचडी।
2016 में फेसबुक AI रिसर्च में रिसर्च साइंटिस्ट।
2021 में मेटा में फुल-टाइम और बाद में सीनियर डायरेक्टर, जनरेटिव AI।
अब Yutori AI स्टार्टअप की को-फाउंडर और CEO।
देवी पारिख का अनुभव दिखाता है कि असली दुनिया का एक्सपीरियंस और टेक्निकल स्किल्स ही AI में सफलता की कुंजी हैं।
AI में करियर बनाने के टिप्स
पीएचडी जरूरी नहीं: स्टार्टअप, बड़ी टेक लैब्स और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्...










