
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एसआई (गोपनीय), एएसआई (लिपिक/लेखा) और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब uppbpb.gov.in पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ बोर्ड ने श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स भी प्रकाशित कर दिए हैं। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को आगामी चरण—कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट—के लिए बुलाया जाएगा।
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं—
- UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- संबंधित भर्ती के लिंक पर जाएं—
- कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A
- SI (गोपनीय), ASI (लिपिक/लेखा)
- Candidate Login टैब चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सब्मिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
कंप्यूटर ऑपरेटर 2025 कटऑफ मार्क्स
| श्रेणी | पुरुष/लंबवत | महिला |
|---|---|---|
| अनारक्षित | 135.8490528 | 129.5597448 |
| ईडब्ल्यूएस | 119.4968520 | 80.5031424 |
| ओबीसी | 125.78616 | 114.4654056 |
| अनुसूचित जाति | 113.207544 | 80.5031424 |
| अनुसूचित जनजाति | 81.761004 | —- |
अब आगे क्या?
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी श्रेणी में टाइपिंग टेस्ट के लिए अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थी सफल नहीं होते हैं तो ऑफलाइन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर अतिरिक्त उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
टाइपिंग टेस्ट की तारीख और स्थान की जानकारी UPPRPB जल्द ही वेबसाइट पर जारी करेगा।