50% GER का लक्ष्य: डिस्टेंस और ऑनलाइन लर्निंग को बढ़ावा देने की सिफारिश
नई दिल्ली: उच्च शिक्षा तक पहुँच बढ़ाने और 50 प्रतिशत सकल नामांकन अनुपात (GER) का लक्ष्य हासिल करने के लिए संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति ने नई सिफारिशें पेश की हैं। समिति ने कहा है कि डिस्टेंस और ऑनलाइन लर्निंग को मजबूत बनाना अब जरूरी है, ताकि अधिक छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंच सके।
समिति की प्रमुख सिफारिशें:
नियमों की समीक्षा:वर्तमान में UGC के नियम और NAAC की मान्यता प्रक्रिया कई विश्वविद्यालयों को नए ऑनलाइन या साइंस कोर्स शुरू करने से रोकते हैं। समिति ने सुझाव दिया कि UGC और NAAC मिलकर नियमों की समीक्षा करें ताकि अधिक संस्थानों को ऑनलाइन शिक्षा का अवसर मिल सके और छात्रों के लिए विकल्प बढ़े।
मल्टीपल एंट्री-एग्जिट सिस्टम:यूनिवर्सिटीज में इस सिस्टम को लागू करने के लिए सहयोग बढ़ाना आवश्यक है। इसके तहत छात्र एक वर्ष का सर्टिफिकेट, दो वर्ष का डि...










