डॉक्टर-इंजीनियर छोड़ो, अमेरिका को चाहिए टीचर्स: 66,000 पद खाली, भारतीय कैसे बन सकते हैं यहां शिक्षक
नई दिल्ली: अमेरिका में जॉब की जब भी बात आती है, तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि यहां सिर्फ डॉक्टर और इंजीनियर ही आसानी से नौकरी पा सकते हैं। लेकिन सरकारी आंकड़े बता रहे हैं कि असली जरूरत टीचर्स की है।
शिक्षकों की भारी कमी
ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स के अनुसार, अमेरिका में हर साल औसतन 66,000 से ज्यादा टीचर्स की भर्ती होती है। लर्निंग पॉलिसी इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सहित 48 राज्यों में 3.65 लाख से ज्यादा टीचर्स सर्टिफाइड नहीं हैं, लेकिन शिक्षक की कमी के चलते बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा 31 से ज्यादा राज्यों में 45,000 से अधिक टीचर्स के पद खाली हैं।
अमेरिका में टीचर कैसे बनें?
अमेरिका में शिक्षक बनने के लिए कुछ जरूरी एजुकेशनल और लाइसेंसिंग शर्तें हैं:
शैक्षणिक योग्यता: सबसे पहले चार वर्षीय बैचलर्स डिग्री लेनी होती है। यह डिग्री मैथ्स, साइंस, इंग्लि...










