क्या है ‘आइंस्टीन वीजा’? H-1B पर सख्ती के बीच अमेरिका में नौकरी का वैकल्पिक रास्ता बना EB-1A
वॉशिंगटन।
अमेरिका में नौकरी के लिए लंबे समय तक H-1B वीजा को सबसे बेहतर विकल्प माना जाता रहा है, लेकिन हालिया नीतिगत बदलावों ने विदेशी पेशेवरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर लगभग 1 लाख डॉलर किए जाने और लॉटरी सिस्टम खत्म होने के बाद अब विदेशी वर्कर्स एक नए विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं। इसी बीच एक खास वीजा—जिसे आम तौर पर ‘आइंस्टीन वीजा’ कहा जाता है—की मांग में जबरदस्त उछाल देखा गया है।
EB-1A वीजा की बढ़ती लोकप्रियता
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, EB-1A वीजा के लिए आवेदन बीते चार वर्षों में करीब तीन गुना बढ़ गए हैं। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जून 2025 के बीच लगभग 7500 आवेदन किए गए, जबकि 2021 की इसी अवधि में यह संख्या करीब 2500 थी।
यह वीजा उन लोगों को दिया जाता है, जिनके पास साइंस, आर्ट्स, एजुकेशन, बिजनेस या एथलेटिक्स जैसे...










