Success Story: यूट्यूब से करोड़ों की कमाई कर रहा सौरव जोशी, पिता शहर-शहर भटकते थे रोज़गार की तलाश में
नई दिल्ली: यूट्यूब सिर्फ पॉपुलैरिटी देने वाला प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि करोड़पति बनाने वाला माध्यम भी बन गया है। ऐसे ही लोगों में एक नाम सौरव जोशी का भी है। उत्तराखंड के रहने वाले 26 वर्षीय सौरव जोशी आज यूट्यूब के माध्यम से सालाना डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं।
सौरव जोशी को देश के नंबर 1 डेली लाइफ व्लॉगर में गिना जाता है। हाल ही में उन्होंने अवंतिका से शादी रचाई। उनकी पढ़ाई-लिखाई एक आम मिडिल क्लास परिवार में हुई। उनके पिता हरिंदर जोशी बढ़ई का काम करते थे और स्थाई रोजगार की तलाश में कई शहरों में भटकते रहे। इस कारण सौरव को अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान कई बार स्कूल बदलने पड़े।
यूट्यूब की शुरुआत और संघर्ष
सौरव ने साल 2017 में अपने भाई के सुझाव पर 'सौरव जोशी व्लॉग्स' नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया। शुरुआत में उन्हें दर्शकों तक पहुंचने में कठिनाई हुई। उन्होंन...










