
नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: डाक विभाग में 28,636 पदों पर निकली ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए अभ्यर्थी अब पहली मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक चली। पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए, संभावना है कि इस वर्ष 10 से 15 मार्च 2026 तक पहली मेरिट लिस्ट जारी हो सकती है।
रिजल्ट कहां देखेंगे?
जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी:
अपना रोल नंबर कैसे चेक करें?
उपरोक्त किसी भी वेबसाइट पर जाएं।
GDS 1st Merit List PDF Download लिंक पर क्लिक करें।
अपने सर्किल और डिवीजन के अनुसार रोल नंबर की लिस्ट देखें।
Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर सर्च करें।
यदि रोल नंबर लिस्ट में है, तो आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल है।
डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
मेरिट लिस्ट में चयन होने पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखें:
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड, पैन कार्ड
ईमेल आईडी
10वीं की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS)
पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट
आय प्रमाण पत्र
NOC (यदि वर्तमान में कार्यरत हैं)
टिप: मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
