Wednesday, March 18

Bihar

दरभंगा में सामूहिक नामजदगी से बढ़ा तनाव: व्यक्तिगत विवाद या सामुदायिक टकराव? जांच में जुटी पुलिस
Bihar, State

दरभंगा में सामूहिक नामजदगी से बढ़ा तनाव: व्यक्तिगत विवाद या सामुदायिक टकराव? जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। पैसे के लेन-देन से शुरू हुआ झगड़ा अब कानूनी और सामाजिक बहस का विषय बन गया है। मामले में 70 लोगों को नामजद और करीब 150 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अशर्फी पासवान ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि 31 जनवरी की रात लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों और अन्य हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इस झड़प में महिलाओं और एक बच्ची समेत 10 से अधिक लोग घायल हुए। घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी में एक ही समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों को आरोपी बनाए जाने पर गांव में असंतोष की स...
पटना नीट छात्रा मौत मामला: पुलिस के सनसनीखेज खुलासे, CCTV से छेड़छाड़ नहीं; DNA जांच शुरू
Bihar, State

पटना नीट छात्रा मौत मामला: पुलिस के सनसनीखेज खुलासे, CCTV से छेड़छाड़ नहीं; DNA जांच शुरू

पटना: नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पटना पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार ने जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तकनीकी और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि छात्रावास के सीसीटीवी फुटेज को विशेष फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया था। लैब रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि फुटेज के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई। फुटेज के अनुसार छात्रा 5 जनवरी को एक सहेली के साथ हॉस्टल लौटी थी और उस रात केवल दो बार संक्षिप्त समय के लिए कमरे से बाहर निकली। इसके बाद वह कमरे में ही रही। अगली सुबह जब कमरा देर तक बंद रहा तो वार्डन और अन्य छात्राओं की मौजूदगी में गार्ड ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस की तकनीकी जांच स...
मणिपुर में एनडीए सरकार का रास्ता साफ, जेडीयू ने दिया समर्थन; राज्यपाल को सौंपा पत्र
Bihar, State

मणिपुर में एनडीए सरकार का रास्ता साफ, जेडीयू ने दिया समर्थन; राज्यपाल को सौंपा पत्र

पटना/इंफाल: मणिपुर में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। एनडीए की सहयोगी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रस्तावित नई सरकार को समर्थन देने की औपचारिक घोषणा करते हुए राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंप दिया है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर-पूर्व प्रभारी अफाक अहमद खान ने बताया कि पार्टी की ओर से राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को समर्थन पत्र सौंपा गया है। उनके अनुसार इस कदम से राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को निर्णायक बढ़त मिल गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार ने कहा कि मणिपुर में राजनीतिक स्थिरता और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जारी अनिश्चितता के बाद राज्य को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है, जिसे ध्यान में रखते हुए जेडीयू ने ...
नीट छात्रा मौत के बाद सख्त हुई सरकार: बिना पुलिस वेरिफिकेशन और CCTV के नहीं चलेंगे गर्ल्स हॉस्टल
Bihar, State

नीट छात्रा मौत के बाद सख्त हुई सरकार: बिना पुलिस वेरिफिकेशन और CCTV के नहीं चलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

पटना: राजधानी पटना में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के बाद बिहार सरकार ने राज्यभर के गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के लिए कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की है, वहीं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को परामर्श पत्र जारी कर छात्रावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। यह कदम राज्य में रह रही छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। 24 घंटे महिला वार्डन और CCTV अनिवार्य नए निर्देशों के तहत हर गर्ल्स हॉस्टल में 24 घंटे महिला वार्डन की मौजूदगी अनिवार्य होगी। वार्डन, गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मियों समेत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन जरूरी किया गया है। हॉस्ट...
नीट छात्रा मौत मामला, सृजन और शेल्टर कांड पर घिरेगी सरकार: सीबीआई जांच पर विपक्ष का अविश्वास
Bihar, State

नीट छात्रा मौत मामला, सृजन और शेल्टर कांड पर घिरेगी सरकार: सीबीआई जांच पर विपक्ष का अविश्वास

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरने की व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। पटना के छात्रावास में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर विपक्ष सदन से सड़क तक आंदोलन की तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संकेत दिए हैं कि इन मामलों में न्याय और शासन की विश्वसनीयता बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनने जा रही है। बजट सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने नीट छात्रा प्रकरण का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि पूर्व मामलों में न्याय प्रक्रिया की धीमी गति ने जनता का विश्वास कमजोर किया...
बिहार चुनाव 2025: विजयी उम्मीदवारों ने प्रचार में लाखों रुपये खर्च किए, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Bihar, State

बिहार चुनाव 2025: विजयी उम्मीदवारों ने प्रचार में लाखों रुपये खर्च किए, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार पर औसतन 24.33 लाख रुपये खर्च किए। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताज़ा रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित थी, लेकिन लगभग 42 प्रतिशत विजयी विधायकों ने इसका केवल 61 प्रतिशत या उससे भी कम खर्च किया। ADR की रिपोर्ट में 240 विजयी विधायकों के खर्च का विश्लेषण किया गया। इसमें सबसे अधिक खर्च करने वाले और सबसे कम खर्च करने वाले उम्मीदवारों की जानकारी भी शामिल है। पार्टियों के हिसाब से खर्च: भाजपा (BJP): 88 विधायकों ने औसतन 27.36 लाख रुपये खर्च किए, यानी तय सीमा का 68.4 प्रतिशत। जदयू (JDU): 84 विधायकों का औसत खर्च 25.53 लाख रुपये (63.8 प्रतिशत)। लोजपा (रामविलास): 19 विधायकों ने औसतन 19.60 लाख रुपये खर्च किए (49 प्र...
बिहार में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक प्रस्तावित, डॉक्टरों ने सरकार पर उठाए सवाल
Bihar, State

बिहार में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक प्रस्तावित, डॉक्टरों ने सरकार पर उठाए सवाल

बिहार सरकार ने सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया है, जिसे लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में हलचल मची हुई है। बिहार हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (बीएचएसए) ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से कहा है कि पहले सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं और मेडिकल उपकरणों की कमी को दूर किया जाए। बीएचएसए ने स्पष्ट किया है कि अगर निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाई जाती है, तो डॉक्टरों को इसके नुकसान की भरपाई के लिए उचित नॉन-प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) या वैकल्पिक वित्तीय मुआवजा दिया जाना चाहिए। डॉक्टरों का मानना है कि बिना पर्याप्त स्टाफ और सुविधाओं के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाना न केवल असंगत है, बल्कि व्यावहारिक भी नहीं। डॉक्टरों ने आगाह किया है कि इस तरह का प्रतिबंध लागू होने पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को सस्ती और सहज स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में कठिना...
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का ऐलान: PUSU भंग, 28 फरवरी को होगी वोटिंग
Bihar, State

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का ऐलान: PUSU भंग, 28 फरवरी को होगी वोटिंग

पटना: पटना विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति की सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही सत्र 2024-25 का निर्वाचित छात्र संघ (PUSU) तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि यह निर्णय पटना विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 44(2) और संबंधित परिनियमों के तहत लिया गया है। इसे राज्यपाल सचिवालय से भी मंजूरी मिल चुकी है। चुनाव शेड्यूलछात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष वाई. के. वर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंकर कुमार ने बताया कि 6 फरवरी को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल (प्रारंभिक मतदाता सूची) पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 10 फरवरी को अं...
‘ब्लू ड्रम कांड’: पति की हत्या कर शव को ड्रम में भरने वाला प्रेमी सुभाष शर्मा दोषी ठहराया गया
Bihar, State

‘ब्लू ड्रम कांड’: पति की हत्या कर शव को ड्रम में भरने वाला प्रेमी सुभाष शर्मा दोषी ठहराया गया

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से चार साल पहले हुए सनसनीखेज ‘ब्लू ड्रम कांड’ में कोर्ट ने आरोपी सुभाष शर्मा को दोषी करार दिया है। यह मामला सितंबर 2021 का है, जब राधा देवी के प्रेमी सुभाष शर्मा ने उसके पति राकेश सहनी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में रख दिया गया था, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने दोषी करार देने के बाद सजा की घोषणा 13 फरवरी को करने का आदेश दिया है। मामले की कहानीमुजफ्फरपुर के नगर थाना के बालूघाट मोहल्ले में यह दिलदहला देने वाली वारदात घटी थी। मृतक राकेश सहनी दिल्ली में अपने काम के सिलसिले में रहते थे, जबकि उनकी पत्नी राधा देवी अपने तीन बच्चों और परिवार के साथ बालूघाट में किराए के मकान में रह रही थीं। इसी दौरान राधा का सुभाष शर्मा से प्रेम संबंध शुरू हुआ। राधा अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताना च...
बिहार की महिलाएं होंगी अधिक सशक्त, युवाओं और किसानों के विकास पर बजट केंद्रित: नीतीश कुमार
Bihar, State

बिहार की महिलाएं होंगी अधिक सशक्त, युवाओं और किसानों के विकास पर बजट केंद्रित: नीतीश कुमार

पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-2027 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने 3,47,589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह बजट प्रत्येक युवा के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था की गति को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बजट सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 कार्यक्रमों को सफल बनाने में मददगार होगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में विशेष प्रावधान किए गए हैं ताकि बिहार का समग्र विकास तेज गति से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा, "यह बजट बिहार वासियों की आकांक्षाओं का बजट है, जिसमें प्रत्येक बिहारी के सम्मान और राज्य के विकास का स्पष्ट ब्लूप्रिंट समाहित है।" नीतीश कुमार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति का भी ...