Tuesday, March 17

Bihar

बिहार में सांसद-विधायक फंड से कब्रिस्तानों की घेराबंदी, उप मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
Bihar, Politics, State

बिहार में सांसद-विधायक फंड से कब्रिस्तानों की घेराबंदी, उप मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र 2026 के दौरान 9 फरवरी को उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन को जानकारी दी कि अब सांसद और विधायक के फंड से भी कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई जा सकती है। यह जवाब उन्होंने विधायक सरवर आलम के तारांकित प्रश्न के दौरान दिया। 9 वर्षों से नहीं हुई समीक्षा विधायक सरवर आलम ने कहा कि किशनगंज और कोचाधामन में पिछले 9 वर्षों में कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर कोई बैठक नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए डीएम और एसपी की नियमित बैठकें जरूरी हैं। माले विधायक सौरभ ने बताया कि पालीगंज में महज एक कब्रिस्तान की घेराबंदी ही संभव हो सकी है। सांसद और विधायक को मिला अधिकार एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमाम ने पूरक प्रश्न पूछा कि क्या इस कार्य को विधायक और सांसद फंड से कराना संभव नहीं है। इस पर गृह मंत्री ...
बिहार में महिला पुलिस बैरक नहीं बनी, दोषी अफसरों पर कार्रवाई तय
Bihar, Politics, State

बिहार में महिला पुलिस बैरक नहीं बनी, दोषी अफसरों पर कार्रवाई तय

पटना: बिहार विधानसभा में सोमवार को महिला पुलिस के बैरक न बनने का मुद्दा गर्मा गया। बीजेपी के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने सदन में सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल के बावजूद राज्य के 246 थानों में केवल 10 में ही महिला पुलिस के लिए बैरक बनवाए गए, जबकि बाकी जगहों पर साल 2022 से अब तक कोई निर्माण नहीं हुआ। गृह मंत्री ने आश्वासन दिया गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि महिला पुलिस बैरक न बनने के मामले में जांच कराई जाएगी और दोषी अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई के तहत दंडित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जाले और सिंहवाड़ा थानों के जर्जर भवनों की भी जांच की जाएगी। पूर्व मंत्री का आरोप जीवेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार का जवाब भ्रामक है। उन्होंने बताया कि जाले और सिंहवाड़ा थानों की मरम्मत के लिए 6 लाख रुपये दिए गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। मिश्रा ने कहा ...
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज-वकीलों समेत परिसर खाली कराया गया
Bihar, State

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज-वकीलों समेत परिसर खाली कराया गया

पटना: राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में बुधवार को बम से धमाका करने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमकी भरा ईमेल सीधे कोर्ट प्रशासन और जिला बार एसोसिएशन को भेजा गया था। ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट के जज के चैंबर और वॉशरूम में आरडीएक्स रखे गए हैं, जिन्हें रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया जाएगा। धमकी मिलते ही कोर्ट प्रशासन ने तुरंत सभी जजों और वकीलों को बाहर निकालकर परिसर खाली करा दिया। वकीलों के साथ उनके क्लाइंट भी सुरक्षा कारणों से बाहर भेजे गए। पीरबहोर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर कोर्ट परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी। फिलहाल किसी भी बाहरी व्यक्ति, कैदी या गवाह को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक तलाशी के दौरान किसी भी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है। पटना सिविल कोर्ट को यह धमकी एक महीने में त...
बिहार विधानसभा में अपने ही विधायक ने घेरा सम्राट चौधरी, सवालों पर अफसरों को कहा ‘लारालप्पा खेल रहे’
Bihar, Politics, State

बिहार विधानसभा में अपने ही विधायक ने घेरा सम्राट चौधरी, सवालों पर अफसरों को कहा ‘लारालप्पा खेल रहे’

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र 2026 की कार्यवाही 9 फरवरी को शुरू हुई। लेकिन इस बार सदन में सीन कुछ अलग ही देखने को मिला। सत्ताधारी पार्टी के ही विधायक विपक्ष की भूमिका में आ गए और सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। बीजेपी विधायक ने घेरा अपनी ही सरकार को:जाले और सिंहवाड़ा थाने के निर्माण और आगंतुक कक्ष न बनाए जाने के सवाल पर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने सत्ताधारी जदयू की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “ये बड़ा विवादित जवाब है कि सरकार कह रही है कि थाने का भवन जर्जर नहीं है। अगर जर्जर नहीं तो 6 लाख रुपये मरम्मत के लिए क्यों दिए? 2023, 2024, 2025 और 2026 तक महिला सिपाही का बैरक नहीं बन सका। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? छोटे काम में लापरवाही शर्मनाक है। अधिकारी लारालप्पा खेल रहे हैं, यह किसकी जिम्मेदारी है?” जदयू विधायक ने भी उठाया मुद्दा:बरौली से विधायक मंजीत कुमार स...
पटना में गंगा क्रूज मार्च से फिर दौड़ेगा, 50 लाख रुपये से पूरी हुई मरम्मत
Bihar, State

पटना में गंगा क्रूज मार्च से फिर दौड़ेगा, 50 लाख रुपये से पूरी हुई मरम्मत

पटना: बिहार के पर्यटन प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। गंगा नदी में क्रूज की यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है। अगले महीने यानी मार्च के पहले सप्ताह से पटना में चलने वाला रो-पैक्स वेसल क्रूज ‘एमवी स्वामी परमहंस’ अपनी सेवाएं फिर से देने लगेगा। इस क्रूज की क्षमता एक बार में 300 यात्रियों को सफर कराने की है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) ने क्रूज की तकनीकी मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए हैं। नियमों के अनुसार हर पांच साल में जलयान का ड्राई-डॉक अनिवार्य होता है। इस दौरान क्रूज के इंजन, नेविगेशन सिस्टम और बाहरी ढांचे की सघन जांच की गई। कोलकाता के ड्राई-डॉक सेंटर से मरम्मत के बाद क्रूज फरवरी के अंत तक पटना के दीघा घाट पहुंच जाएगा। क्रूज का इतिहास और शुरुआत:‘एमवी स्वामी परमहंस’ जलयान केंद्र सरकार की ओर से बिहार में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उपहार ...
IRCTC घोटाले में बढ़ीं लालू-राबड़ी की मुश्किलें, 24 गवाहों ने कोर्ट में दी खिलाफ में गवाही
Bihar, State

IRCTC घोटाले में बढ़ीं लालू-राबड़ी की मुश्किलें, 24 गवाहों ने कोर्ट में दी खिलाफ में गवाही

नई दिल्ली। बहुचर्चित आईआरसीटीसी (IRCTC) घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव तथा उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के करीब 24 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है और इन सभी गवाहों ने लालू यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई आने वाले सप्ताह में दो दर्जन और गवाहों को अदालत में पेश कर सकती है, जो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों की कथित भूमिका पर गवाही देंगे। CBI ने 2017 में दर्ज किया था केस सीबीआई ने जुलाई 2017 में यह मामला दर्ज किया था। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए आईआरसीटीसी के होटलों के टेंडर की शर्तों में हेरफेर किया गया और इससे संबंधित लोगों को अव...
बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, मेडिकल जांच और रिपोर्ट अब उसी दिन मिलेगी
Bihar, State

बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, मेडिकल जांच और रिपोर्ट अब उसी दिन मिलेगी

पटना। बिहार के हज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को अब मेडिकल जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नीतीश कुमार सरकार ने हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों में विशेष मेडिकल कैंप लगाने का निर्देश जारी किया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल ने सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश दिया है कि 10 से 15 फरवरी के बीच प्रत्येक जिले के सदर अस्पताल में हज यात्रियों के लिए मेडिकल जांच कैंप लगाए जाएं। मेडिकल जांच के बाद उसी दिन मिलेगी रिपोर्ट सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मेडिकल जांच के बाद यात्रियों को उसी दिन मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले हज यात्रियों को रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार चक्कर न काटना पड़े। इस फैसले से खासतौर पर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के यात्रियों को बड...
‘मैं पूरी तरह डिप्रेशन में हूं’ : बेटी होने की खबरों पर तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा, सोशल मीडिया पोस्ट को बताया साजिश
Bihar, Politics, State

‘मैं पूरी तरह डिप्रेशन में हूं’ : बेटी होने की खबरों पर तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा, सोशल मीडिया पोस्ट को बताया साजिश

पटना। बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उन खबरों का जोरदार खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अनुष्का यादव से उनकी एक बेटी हुई है। तेज प्रताप ने इन दावों को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि इस पूरे मामले के बाद से वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन में हैं। तेज प्रताप यादव ने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि यह खबर उनके खिलाफ रची गई एक साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उन्हें बदनाम करना और राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाना है। ‘मुझे बदनाम करने के लिए रची गई साजिश’ प्रेस वार्ता में तेज प्रताप यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुछ सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ किया जा रहा है। तेज प्रताप ने कहा—“मैं इस (बच्...
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार दोपहर तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार ने सड़क पर कहर बरपा दिया। करोड़ों रुपये की इस लग्जरी कार को चला रहे तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और इसके बाद बुलेट सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि फुटपाथ पर खड़े एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं।  यह घटना शहर के रेव थ्री मॉल के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।  हादसे के बाद भागने की कोशिश, पोल से टकराई कार  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद शिवम मिश्रा मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन इसी दौरान उसकी कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में शिवम मिश्रा को भी चोटें आई हैं और बताया जा रहा है कि उसकी नाक में चोट लगी है।  भीड़ के साथ भिड़े बाउंसर, मौके पर तनाव  दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन शिवम मिश्रा के साथ चल रहे बाउंसरों ने लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बाउंसर पीछे से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में आ रहे थे।  लोगों का आरोप है कि बाउंसरों ने घायल पीड़ितों और स्थानीय लोगों के साथ बदसलूकी की, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।  बाउंसरों में दिल्ली पुलिस के सिपाही होने की चर्चा  घटना को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिवम मिश्रा के साथ मौजूद कुछ बाउंसरों में दिल्ली पुलिस के सिपाही भी शामिल थे। हालांकि वे अपना नाम बताने से बचते रहे।  कार का रजिस्ट्रेशन दिल्ली नंबर का बताया गया है। जानकारी के अनुसार यह कार वसंत विहार के पश्चिमी मार्ग निवासी तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है।  पुलिस ने कार कब्जे में ली, घायलों को अस्पताल भेजा  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त लैम्बोर्गिनी कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया गया है।  डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालटोली थाना पुलिस कार को थाने ले आई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  थाने में भी बवाल: पीड़ितों से अभद्रता का आरोप  सूत्रों के अनुसार जब पुलिस कार को थाने लेकर पहुंची, तब भी बाउंसरों ने वहां मौजूद पीड़ितों के साथ अभद्रता की। बताया गया कि बाउंसरों ने कार पर कवर डालने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध किया।  मामला जब वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने कार से कवर हटवा दिया।  जांच जारी, कार्रवाई की तैयारी  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों, कार की रफ्तार, चालक की स्थिति और सुरक्षा कर्मियों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।  कानपुर में हुई यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और रईसजादों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पटना। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) से डिस्चार्ज किए जाने के बाद रविवार रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने उन्हें अपनी निगरानी में लेकर जेल भेज दिया। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और लोगों के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि पप्पू यादव की जेल में पहली रात कैसे गुजरी। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद जेल भेजने का फैसला PMCH प्रशासन के मुताबिक, पप्पू यादव के ...
शादी समारोह में डांस विवाद: युवक को स्टेज से खींचा, फिर तीन गोलियों से मौत
Bihar, State

शादी समारोह में डांस विवाद: युवक को स्टेज से खींचा, फिर तीन गोलियों से मौत

सासाराम (रोहतास), 7 फरवरी 2026: बिहार के रोहतास जिले में शादी की खुशियों के बीच एक दुखद घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। जिले के ढोढनडीह गांव में बीती रात हुए डांस प्रोग्राम के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की तीन गोलियों से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के अनुसार, ढोढनडीह गांव निवासी वीर बहादुर सिंह (25) डांस प्रोग्राम में शामिल हुए। स्टेज पर लड़कियों के साथ डांस करने को लेकर वीर बहादुर और कुछ अन्य लोगों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने वीर बहादुर को स्टेज से खींचकर नीचे पटक दिया और उसके बाद लगातार तीन गोलियां दाग दीं। गोली सीधे उसके मुंह और गर्दन में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलने के तुरंत बाद डांस कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और कार्यक्रम का उत्साह चंद मिनटों में ही मातम में बदल गया। पुलिस की प्रतिक्रिया...