Monday, February 9

बिहार विधानसभा में अपने ही विधायक ने घेरा सम्राट चौधरी, सवालों पर अफसरों को कहा ‘लारालप्पा खेल रहे’

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र 2026 की कार्यवाही 9 फरवरी को शुरू हुई। लेकिन इस बार सदन में सीन कुछ अलग ही देखने को मिला। सत्ताधारी पार्टी के ही विधायक विपक्ष की भूमिका में आ गए और सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया।

This slideshow requires JavaScript.

बीजेपी विधायक ने घेरा अपनी ही सरकार को:
जाले और सिंहवाड़ा थाने के निर्माण और आगंतुक कक्ष न बनाए जाने के सवाल पर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने सत्ताधारी जदयू की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “ये बड़ा विवादित जवाब है कि सरकार कह रही है कि थाने का भवन जर्जर नहीं है। अगर जर्जर नहीं तो 6 लाख रुपये मरम्मत के लिए क्यों दिए? 2023, 2024, 2025 और 2026 तक महिला सिपाही का बैरक नहीं बन सका। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? छोटे काम में लापरवाही शर्मनाक है। अधिकारी लारालप्पा खेल रहे हैं, यह किसकी जिम्मेदारी है?”

जदयू विधायक ने भी उठाया मुद्दा:
बरौली से विधायक मंजीत कुमार सिंह ने भी इसी विषय को उठाया और सरकार को घेरने में सहयोग किया।

सम्राट चौधरी को जवाब देना पड़ा मुश्किल:
गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी को अपने ही विधायक के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “इसकी जांच कराई जाएगी, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।” हालांकि सवालों की तीव्रता के चलते मंत्री असहज नजर आए।

सत्र शुरू होते ही दरभंगा केस पर हंगामा:
सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने दरभंगा में 6 साल की बच्ची के रेप और मर्डर केस पर सदन के पोर्टिको में जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान पटना नीट छात्रा कांड पर भी विपक्षी विधायक उग्र नजर आए। इस हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे।

बिहार विधानसभा का यह सत्र इस बार सवाल-जवाब और मुद्दों पर तेज बहस के लिए याद रखा जाएगा, जहां अपने ही विधायक ने सरकार की पोल खोल दी।

Leave a Reply