Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

5 साल से मासिक धर्म नहीं आने के बाद भी महिला बनी गर्भवती, डॉक्टर खुद रह गए दंग

नई दिल्ली: कभी-कभी डॉक्टरों के सामने ऐसे केस आते हैं, जिन्हें सुनकर या देखकर वे भी चौंक जाते हैं। हाल ही में गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका के सामने ऐसा ही मामला आया।

This slideshow requires JavaScript.

एक महिला पिछले पांच साल से मासिक धर्म से वंचित थी। हाल ही में पेट फूलने और उल्टी जैसी शिकायत लेकर वह अस्पताल पहुंची। जब डॉक्टर ने उसकी सोनोग्राफी की, तो रिपोर्ट देखकर सबके होश उड़ गए – महिला दो महीने की गर्भवती थी।

डॉ. प्रियंका ने बताया कि महिला के पहले से तीन बच्चे हैं और परिवार को यह विश्वास हो चुका था कि अब उसकी फर्टिलिटी समाप्त हो चुकी है। लेकिन जांच में सामने आया कि, भले ही पांच साल तक मासिक धर्म नहीं आया हो, कभी-कभी ओव्यूलेशन होना संभव है। सही समय पर अंडाणु का निषेचन होने के कारण महिला गर्भवती हो गई।

डॉ. प्रियंका ने कहा कि ऐसे केस दुर्लभ होते हैं, लेकिन मेडिकल दुनिया में पूरी तरह असंभव नहीं हैं। यह घटना महिलाओं की फर्टिलिटी और शरीर की रहस्यमय क्षमता को दर्शाती है।

Leave a Reply