Tuesday, February 24

शेयर बाजार में लगातार तेजी, अडानी पोर्ट्स और HDFC बैंक में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अवैध ठहराने के फैसले ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 670 अंक तक उछल गया, जबकि अंत में यह 480 अंक की तेजी के साथ 83,294.66 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 142 अंक की बढ़त के साथ 25,713 अंक पर पहुंच गया।

This slideshow requires JavaScript.

टॉप परफॉर्मिंग शेयर:
सेंसेक्स में सबसे अधिक लगभग 3% की तेजी अडानी पोर्ट्स में रही। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्रा सीमेंट, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, HDFC बैंक, पावर ग्रिड, SBI, भारत एयरटेल, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी तेजी देखने को मिली।

कमज़ोर प्रदर्शन:
इन्फोसिस में सबसे अधिक गिरावट रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा, ट्रेंट, HCL टेक, बजाज फिनसर्व, TCS, ITC, बीईएल, टाटा स्टील, इटरनल और इंडिगो के शेयर भी गिरकर बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.43% गिरावट आई जबकि NSE स्मॉलकैप में 0.29% की तेजी रही।

खरीदारी और बिकवाली का रुझान:
अडानी पोर्ट्स, HDFC बैंक, मोरपेन लेबोरेटरीज, ब्लू जेट हेल्थकेयर, एजिस वोपाक टर्मिनल्स, टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन और जिंदल पॉली फिल्म्स के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। वहीं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विप्रो और इन्फोसिस में बिकवाली का दबाव रहा। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, यूपीएल, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, गॉडफ्रे फिलिप इंडिया, 63 मून टेक्नोलॉजीज, 2ई2 नेटवर्क्स और एमएंडबी इंजीनियरिंग के शेयरों में भी सेलिंग प्रेशर दिखा।

विशेष रूप से एआई के उभार के बाद आईटी शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इन्फोसिस, TCS, HCL टेक, एमफेसिस, LTI माइंडट्री और हेक्सावेयर को डाउनग्रेड किया है और चेताया है कि इन शेयरों में अपने मौजूदा स्तर से 65% तक गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply