
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी विदेशी मंगेतर सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन अब दोनों की शादी की पहली फोटो सामने आते ही हर किसी की नजरें उनके वेडिंग लुक पर टिक गईं।
सोफी ने सफेद लहंगे में दुल्हन के रूप में एकदम मॉडर्न और रॉयल अंदाज पेश किया। उनका यह लुक न केवल ट्रेडिशनल था, बल्कि मॉडर्न ब्राइड के लिए फैशन गोल्स भी सेट करता नजर आया।
सोफी के लुक की खास बातें
-
लहंगा और फ्लोरल पैटर्न: सोफी ने सफेद और ऑफ-व्हाइट बेस वाला लहंगा चुना, जिस पर ऑरेंज, पीच और ग्रीन डिटेलिंग के साथ फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई। 3डी फ्लावर मोटिफ्स और हैवी थ्रेड वर्क ने लहंगे को रिच लुक दिया, जबकि चौड़ा एम्ब्रॉयडेड बॉर्डर इसे ग्रैंड फिनिश देता है।
-
ब्लाउज डिजाइन: फुल स्लीव्स ब्लाउज में शीयर लेस डिटेलिंग और फ्रंट को वाइट पर्ल्स से सजाया गया। स्ट्रक्चर्ड फिट ब्लाउज फ्लोरल लहंगे के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था।
-
दुपट्टा स्टाइल: सोफी ने केवल एक दुपट्टा वेल की तरह सिर पर पिनअप किया, जिस पर नाजुक कढ़ाई और नेट फैब्रिक था। इस स्टाइल ने उनके वाइट वेडिंग लुक को देसी ब्राइडल टच दिया।
-
जूलरी और चूड़ा: हीरे-पन्ने की जूलरी, स्टेटमेंट नेकपीस, इयररिंग्स, मांग टीका और चूड़े उनके ट्रेडिशनल लुक को पूरा कर रहे थे। साइड पार्टीशन और सॉफ्ट कर्ल बालों ने मेकअप के साथ उनके फीचर्स को और निखारा।
शिखर धवन का लुक
दूल्हा राजा शिखर धवन ने सोफी के लुक को मैच करते हुए सेम कलर की शेरवानी पहनी। सिल्वर एम्ब्रॉयडरी, प्लेन वाइट पैंट्स और प्लीटेड शॉल ने उनके लुक को शाही टच दिया। मैचिंग पग और पन्ने के लेयर्ड नेकपीस ने स्टाइल को और परफेक्ट बनाया।
यूनिक ब्राइडल लुक के लिए टिप्स
-
आइवरी, क्रीम या शैंपेन शेड चुनें, जो फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी को रॉयल लुक दे।
-
उभरे हुए 3डी फूलों की कढ़ाई यूनिक लुक के लिए बेहतर।
-
ब्लाउज में लेस या शीयर पैटर्न ट्राई करें।
-
जूलरी के लिए पर्ल लेयर्ड या सॉफ्ट टोन चुनें, गोल्ड या कुंदन के बजाय।
सोफी और शिखर की जोड़ी ने न केवल अपने फैशन स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया, बल्कि 2026 की ब्राइड्स के लिए नए फैशन आइडिया भी पेश किए।
