
नई दिल्ली: रविवार का दिन होता है फैमिली टाइम और इसी मौके पर कुछ हल्का, हेल्दी और स्वादिष्ट बनाने का मन करता है। इस संडे को खास बनाने के लिए शेफ प्रगति वाजपेई ने शेयर की है मूंग दाल पनीर चीला की रेसिपी, जो प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर है और जल्दी तैयार हो जाता है।
हरी धनिया की ताजगी, सफेद तिल का क्रंच और ताज़ा पनीर की गुडनेस के साथ यह चीला बच्चों और बड़ों—दोनों के लिए एक पौष्टिक और मज़ेदार विकल्प है। कम तेल में बनने वाला यह हाई-प्रोटीन नाश्ता संडे ब्रेकफास्ट को हेल्दी और स्वादिष्ट बनाने के लिए परफेक्ट है।
रेसिपी की तैयारी
1. मूंग दाल का पेस्ट तैयार करें:
-
मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 2-3 घंटे भिगो दें।
-
मिक्सर में डालकर 2 चम्मच हरी धनिया और 1 हरी मिर्च मिलाएँ।
-
थोड़ा पानी डालकर चिकना पेस्ट बना लें।
2. बैटर की बाइंडिंग:
-
पिसी हुई दाल को बाउल में निकालें।
-
1 चम्मच बेसन और स्वादानुसार नमक मिलाएँ।
-
2-3 मिनट तक फेंटें ताकि बैटर हल्का और फ्लफी हो जाए।
3. जालीदार और सॉफ्ट चीला:
-
चीला बनाने से ठीक पहले ½ चम्मच ईनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएँ।
-
इससे चीला फूल जाएगा और बाहर से कुरकुरा, अंदर से नरम बनेगा।
4. टॉपिंग और सब्जियाँ:
-
नॉन-स्टिक पैन गर्म करें और बहुत कम तेल लगाएँ।
-
एक बड़ा चम्मच बैटर डालकर फैलाएँ।
-
ऊपर से 1 चम्मच सफेद तिल, बारीक कटा प्याज और टमाटर डालें।
5. पनीर से बनाएं कंप्लीट मील:
-
जब चीला हल्का पक जाए, 50 ग्राम मैश किया हुआ ताजा पनीर चारों तरफ फैला दें।
-
कलछी से हल्का दबाएँ ताकि पनीर बैटर के साथ चिपक जाए।
6. कुरकुरा होने तक सेकें:
-
किनारों पर थोड़ा तेल डालें और चीले को पलट दें।
-
मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक पकाएँ।
-
आपका गरमा-गरम, हेल्दी मूंग दाल पनीर चीला तैयार है।
टिप्स:
-
हल्दी या साधारण ब्रेकफास्ट में हल्का और फ्लोइंग रखें।
-
बच्चों के लिए प्याज और टमाटर की मात्रा कम कर सकते हैं।
-
पनीर और तिल कैल्शियम बढ़ाने का परफेक्ट ऑप्शन हैं।
संडे ब्रेकफास्ट में यह चीला स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बो साबित होगा।
