Saturday, May 16

This slideshow requires JavaScript.

कुमार विश्वास की बेटी कुहू बनी शाही दुल्हन, लहंगे में दिखी अदाओं की जादूगरी

नई दिल्ली: साहित्यकार और कवि कुमार विश्वास की छोटी बेटी कुहू शर्मा ने फिर एक बार सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में कुहू ने दुल्हन की तरह सज-धज कर सभी का ध्यान खींचा। उनके स्टाइलिश अंदाज और लहंगे में नजर आई नजाकत ने लोगों का दिल जीत लिया।

This slideshow requires JavaScript.

कुहू ने लहंगे में रॉयल ब्राइडल वाइब को बखूबी कैरी किया। उनका लुक ऐसे था कि फिल्मी दुनिया की हीरोइनों को भी टक्कर दे सकता है। हैवी और डिटेल्ड एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे को कुहू ने बड़े ही ग्रेस के साथ पहना, जिससे उनके स्टाइलिश अंदाज ने एक अलग ही शाही छवि पेश की।

लहंगे का डिजाइन और डिटेलिंग

कुहू के लहंगे में गोल्डन सेक्विन सितारों की कारीगरी, मल्टीकलर थ्रेड वर्क, मिरर वर्क और जरी डिटेलिंग देखने को मिली। लोअर सेक्शन में फ्लोरल और बेल पैटर्न के जरिए एम्ब्रॉयडरी को और शानदार बनाया गया। वेस्ट को फ्लोरल सेक्विन से हाईलाइट किया गया, जबकि अपर पोर्शन पर सिर्फ सितारे सजाए गए थे।

फुल स्लीव्स ब्लाउज ने बढ़ाया देसी ब्यूटी

लहंगे के साथ मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज ने कुहू के लुक को और निखारा। ब्लाउज की ब्रोड राउंड नेकलाइन को सेक्विन और मिरर वर्क से सजाया गया। स्लीव्स पर तीन अलग-अलग बॉर्डर और बीच में गोल्डन-कोपर सेक्विन पैटर्न ने उनके स्टाइल को क्लासी और एलिगेंट बना दिया।

दुपट्टे और जूलरी से मिला शाही टच

कुहू ने लहंगे के साथ क्लासी दुपट्टा पहना, जिसमें मल्टीकलर पैटर्न और मिरर वर्क शामिल थे। दुपट्टे को साइड-लेट प्लीट्स में पहनकर लुक को परफेक्ट फिनिश दिया। एंटीक गोल्ड जूलरी, गोल्ड चोकर, कंगन और रिंग्स ने उनके लुक को शाही और एलिगेंट टच दिया।

मेकअप और हेयरस्टाइल

सॉफ्ट वैवी हाफ-ओपन हेयर, मरून लिप्स और डिफाइंड आइज़ ने कुहू के फीचर्स को और निखारा। उनका स्टाइल रॉयल, एलिगेंट और क्लासी का परफेक्ट कॉम्बो बन गया।

हल्दी और संगीत में कैसे करें स्टाइल

  • हल्दी: मस्टर्ड, पेस्टल या येलो शेड में लहंगा चुनें, फ्लोरल गहने पहनें, मेकअप हल्का और ग्लोइंग रखें, दुपट्टा फ्लोइ रखें।

  • संगीत: ब्रॉन्ज, कॉपर और मरून शेड लुक में शाइन लाएं, स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ हल्का चोकर पहनें, बाल सॉफ्ट कर्ल्स या हाई टाई अप रखें, कैन-कैन आरामदायक रखें।

कुहू के इस लुक ने साबित कर दिया कि देसी ब्राइडल स्टाइल में भी शाही और क्लासी टच संभव है।

Leave a Reply