Sunday, May 17

This slideshow requires JavaScript.

14 साल के भारतीय मूल के लड़के ने 10 साल पुराने कैमरे से जीता प्रतिष्ठित फोटोग्राफी अवॉर्ड

नई दिल्ली: क्या अच्छी फोटोग्राफी के लिए महंगे और एडवांस कैमरे जरूरी हैं? 14 साल के भारतीय मूल के ऋत्वेद गिरीश ने इस धारणा को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। ऋत्वेद ने अपने 10 साल पुराने Nikon D850 DSLR कैमरे और साधारण मैक्रो लेंस की मदद से खींची तस्वीर के लिए दुनिया का प्रतिष्ठित ‘यंग क्लोज-अप फोटोग्राफर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड जीता।

This slideshow requires JavaScript.

ऋत्वेद की तस्वीर का नाम “गार्जियंस ऑफ द हाइव” है। इसमें मधुमक्खियों की एक जादुई दुनिया दिखाई गई है, जो आमतौर पर हमारे ध्यान से बाहर रहती है। उन्होंने घंटों इंतजार किया ताकि मधुमक्खियों को परेशान किए बिना उनके घर की सुरक्षा का प्राकृतिक दृश्य कैद किया जा सके।

ऋत्वेद गिरीश की यह जीत साबित करती है कि हुनर और धैर्य ही फोटोग्राफी में सबसे बड़ी ताकत हैं, जबकि महंगे उपकरण केवल मददगार होते हैं। उनके प्रयास और सब्र ने उन्हें यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिलाया और उभरते फोटोग्राफर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

Leave a Reply