Monday, February 23

दुबई: सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही

नई दिल्ली: क्या आप जानना चाहते हैं कि WhatsApp पर किसने आपको ब्लॉक किया है? अब इसके लिए किसी जटिल ट्रिक की जरूरत नहीं है। Meta AI की मदद से आप केवल एक “Hi” मैसेज भेजकर यह पता लगा सकते हैं कि किसने आपको ब्लॉक किया है और किसने नहीं।

This slideshow requires JavaScript.

ब्लॉक और इंटरनेट ऑफ़लाइन में अंतर

कई बार ऐसा होता है कि किसी का WhatsApp प्रोफाइल पिक्चर नहीं है या उनका इंटरनेट बंद है। ऐसे में मैसेज करने पर सिर्फ एक टिक दिखाई देता है और समझना मुश्किल हो जाता है कि आपको ब्लॉक किया गया है या इंटरनेट बंद है।

Meta AI से तुरंत पता करें

Meta AI की नई ट्रिक के जरिए यह काम बेहद आसान हो गया है। इसके लिए आपको बस सामने वाले की चैट में @Meta AI को टैग करके Hi मैसेज भेजना होगा।

कैसे पता लगेगा कि ब्लॉक हैं या नहीं:

  • अगर आप ब्लॉक हैं: Hi मैसेज भेजने के बाद आपको कोई जवाब नहीं मिलेगा। इससे यह साफ़ हो जाएगा कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है।

  • अगर आप ब्लॉक नहीं हैं: Meta AI आपके मैसेज का तुरंत जवाब देगा। यह तब भी काम करेगा जब सामने वाले का इंटरनेट या फोन बंद हो।

इस फीचर के आने के बाद WhatsApp उपयोगकर्ताओं के लिए ब्लॉक चेक करना अब बहुत आसान हो गया है।

Leave a Reply