
दुबई: सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही Samsung Galaxy S26 Ultra दुबई के मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। मशहूर यूट्यूबर Karoul Sahil ने दावा किया है कि उन्होंने दुबई के डेरा मार्केट से यह फोन लगभग 2,96,595 रुपये (12,000 दिरहम) में खरीदा। यूट्यूबर ने अपने वीडियो में फोन के नए ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ फीचर को भी दर्शाया।
यूट्यूबर ने बताया कि मार्केट में लॉन्च से पहले ही Galaxy S26 Ultra का स्टॉक आ गया है। उन्होंने अपने X (पूर्व Twitter) अकाउंट पर इसकी कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें फोन का सिल्वर कलर वेरिएंट और लेफ्ट साइड का तीन कैमरा सेंसर वाला मॉड्यूल दिखाया गया है।
प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर:
यूट्यूबर ने फोन का प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर टेस्ट किया। सेटिंग में इसे ऑन करने पर फोन को साइड से देखने पर स्क्रीन ब्लैक दिखाई देती है, जिससे निजी जानकारी की सुरक्षा बढ़ती है। इसके अलावा फोन में S Pen सपोर्ट के साथ फ्लैट डिस्प्ले भी है।
कीमत और खरीदारी:
Karoul Sahil ने बताया कि फोन का बॉक्स ओरिजिनल प्रतीत होता है। दुबई में कीमत लगभग 12,000 दिरहम यानी 2,96,595 रुपये है। उनके पास दुबई करेंसी नहीं होने के कारण उन्होंने 3,300 अमेरिकी डॉलर देकर फोन खरीद लिया।
Samsung Galaxy S26 Series का आधिकारिक लॉन्च 25 फरवरी, 2026 को रात 11:30 बजे होगा। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपने यूट्यूब चैनल पर करेगी। लॉन्च के बाद प्री-ऑर्डर भी कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
