
लंदन: हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का प्रतिष्ठित मंच बाफ्टा (BAFTA) 2026 इस साल भारत के लिए गर्व का मौका लेकर आया। फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी मणिपुरी भाषा की फीचर फिल्म ‘बूंग’ ने इतिहास रचते हुए बेस्ट चिल्ड्रंस एंड फैमिली फिल्म का अवॉर्ड जीता।
लक्ष्मीप्रिया देवी ने मंच से भावुक धन्यवाद
फिल्म की डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी ने मंच से कहा,
“यहां तक चलना ऐसा लग रहा था मानो किसी पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के आखिरी कुछ कदम बचे हों। मेरी यह फिल्म और यह जीत मेरे होमटाउन मणिपुर को समर्पित है, जो भारत में अक्सर नजरअंदाज किया जाता है।”
फरहान अख्तर भी इस मौके पर उनके साथ मौजूद रहे।
‘बूंग’ की कहानी
फिल्म मणिपुर सीमा पर नस्लीय तनाव और जीवन की कठिनाइयों से जूझ रहे एक स्कूली बच्चे की कहानी है। फिल्म में बच्चा अपने बिखरे परिवार को एकजुट करने और अपने बिछड़े पिता को वापस लाने की कोशिश करता है। सामाजिक और राजनीतिक तनाव का बैकग्राउंड फिल्म में गहराई से दिखाया गया है।
अंतरराष्ट्रीय मान्यता
‘बूंग’ ने इससे पहले 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में अपनी पहचान बनाई।
BAFTA 2026 की मुख्य विजेताओं की सूची
बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स: अवतार: फायर एंड ऐश
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: वुनमी मोसाकू – सिनर्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन – वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट बच्चों और फैमिली फिल्म: बूंग
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन: फ्रेंकस्टीन
बेस्ट मेक अप एंड हेयर: फ्रेंकस्टीन
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म: दिस इज़ एंडोमेट्रियोसिस
बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन: टू ब्लैक बॉयज़ इन पैराडाइज़
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: सिनर्स – रयान कूगलर
एक ब्रिटिश राइटर/डायरेक्टर/प्रोड्यूसर का आउटस्टैंडिंग डेब्यू: माई फादर्स शैडो – अकिनोला डेविस जूनियर (डायरेक्टर), वेल डेविस (राइटर)
बेस्ट कास्टिंग: आई स्वेयर
बेस्ट एडिटिंग: वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म: ज़ूट्रोपोलिस 2
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट साउंड: F1
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर: सिनर्स
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले: वन बैटल आफ्टर अनदर – पॉल थॉमस एंडरसन
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: फ्रैंकस्टीन
बेस्ट फ़िल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज: सेंटीमेंटल वैल्यू
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म: हैमनेट
राइजिंग स्टार अवॉर्ड (पब्लिक वोटिंग): रॉबर्ट अरामायो
बेस्ट डायरेक्टर: वन बैटल आफ्टर अनदर – पॉल थॉमस एंडरसन
बेस्ट लीडिंग एक्टर: रॉबर्ट अरामायो – आई स्वेयर
बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस: जेसी बकले – हैमनेट
बेस्ट फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश कंट्रीब्यूशन टू सिनेमा अवार्ड: क्लेयर बिन्स
BAFTA फेलोशिप: डोना लैंगली
गर्व का मौका
भारत की एक रीजनल फिल्म का बाफ्टा अवॉर्ड जीतना भारतीय सिनेमा के लिए गौरव और प्रेरणा का पल है। लक्ष्मीप्रिया देवी ने मंच से कहा कि यह फिल्म मणिपुर और पूरे भारत के उपेक्षित और कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों की आवाज़ को दुनिया के सामने लाती है।
