Monday, February 23

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एयरपोर्ट पर आए नजर, उदयपुर में होने वाली शादी के लिए पहुंचा पूरा परिवार

उदयपुर: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अब अपनी शादी को आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया है। दोनों की शादी उदयपुर में होने वाली है और इस खास मौके पर वे अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे।

This slideshow requires JavaScript.

एयरपोर्ट पर स्पेशल अवतार

रश्मिका और विजय अलग-अलग समय पर एयरपोर्ट पर आए। रश्मिका ने पपराजी के कैमरों के सामने मुस्कुराहट बिखेरी, वहीं विजय ने झुककर लोगों का अभिवादन किया। दोनों का वेस्टर्न और मैचिंग लुक उनके फैशन सेंस को उजागर कर रहा था।

शादी का नाम– VIROSH

जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए शादी की अफवाहों को विराम दिया और अपने मिलन को एक नाम दिया– VIROSH। पोस्ट में लिखा गया,
“हमारे डियरेस्ट लव, आप हमें इतने प्यार से VIROSH कहा। आज पूरे दिल से हम आपके सम्मान में अपने इस मिलन को एक नाम देते हैं।”

शादी की तारीख और लोकेशन

पिछले सप्ताह विजय देवरकोंडा द्वारा भेजे गए इन्विटेशन कार्ड में शादी की जानकारी सामने आई। कार्ड के अनुसार, दोनों 26 फरवरी 2026 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे।

परिवार की मौजूदगी

रश्मिका की मां और बहन भी एयरपोर्ट पर नजर आईं। दोनों परिवार मिलकर इस खास दिन की तैयारियों में जुट गए हैं।

ऑन-स्क्रीन से ऑफ-स्क्रीन तक

रश्मिका और विजय ने पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था। इसके बाद ‘डियर कॉमरेड’ में भी दोनों नजर आए। पर्दे के अलावा, वास्तविक जीवन में भी दोनों के बीच गहरा कनेक्शन बन गया। करीब 8 साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा, हालांकि समय-समय पर उनके डेटिंग की खबरें सामने आती रही।

Leave a Reply